Hanuman Chalisa

देवास में विधायक पुत्र का माता टेकरी मंदिर में हंगामा, पुजारी को पीटा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 13 अप्रैल 2025 (08:08 IST)
Dewas News in hindi : मध्यप्रदेश में देवास शहर के प्रसिद्ध माता टेकरी मंदिर के रात में बंद होने के बाद कुछ लोगों ने जबरन प्रवेश किया और पुजारी के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि हंगामे के समय इंदौर 3 के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष भी वहां मौजूद थे।  
 
कोतवाली थाने में पुजारी द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार, जीतू रघुवंशी शुक्रवार देर रात आठ से 10 कारों के काफिले में अन्य लोगों के साथ मंदिर पहुंचा। उन्होंने पुजारी से मंदिर के पट खोलने को कहा। पुजारी ने जब पट खोलने से मना किया तो इन लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुजारी की पिटाई कर दी।
 
पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि पुलिस एफआईआर में विधायक पुत्र का नाम दर्ज नहीं किया गया है। 
 
नगर पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि उन लोगों ने पुजारी से दरवाजा खोलने को कहा और जब उन्होंने इनकार कर दिया तो उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और करीब 50 कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या इस समूह का नेतृत्व किसी भाजपा नेता के बेटे ने किया था, अग्रवाल ने संवाददाताओं से कहा कि मामले की जांच जारी है।
 
इस बीच देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि भाजपा विधायक को अपने बेटे पर नजर रखनी चाहिए, जिसने सनातनी होने के बावजूद ऐसा कृत्य किया।
edited by : Nrapendra Gupta 
photo courtesy : social media

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

अपार आईडी निर्माण में यूपी नंबर-1, स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

...तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग : सीएम योगी

सपनों को मिले पंख, अमरोहा में CM योगी ने बांटी खुशियों की चाबी

UP में मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की जगह है जेल या जहन्नुम में : योगी

अगला लेख