ramcharitmanas

भोपाल जेल में मिर्ची बाबा पर हमला, सिर में चोट, दो अन्य कैदियों पर हमले का आरोप

Updated: सोमवार, 29 मई 2023 (18:33 IST)
Bhopal crime news: रेप की सजा के आरोप में भोपाल में जेल में बंद मिर्ची बाबा (Mirchi Baba) पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिर्ची बाबा (वैराग्यानंद) के वकील ने जेल के अंदर अपने मुवक्किल पर जेल में बंद दो अन्य कैदियों के द्वारा हमले का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद टीवी चैनल बदलने से शुरु हुआ और कैदी ने मिर्ची बाबा पर हमला कर दिया। हमले में मिर्ची बाबा के सिर में गंभीर चोट आई है और उनका इलाज के कराया जा रहा है। वहीं जेल प्रबंधन के मुताबिक मिर्ची बाबा को ज्यादा चोट नहीं आई है।

गौरतलब है कि मिर्ची बाबा रेप के आरोप में जेल में बंद है। रायसेन की रहने वाली महिला ने पिछले साल भोपाल के महिला थाने में मिर्ची बाबा पर बच्चा पैदा करने के झांसे के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया  था जिसके बाद मिर्ची बाबा क ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। महिला का आरोप है कि मिर्ची बाबा ने भोपाल के मिनाल रेसीडेंसी में 17 जुलाई को मिलने के लिए बुलाया इसके बाद इलाज के नाम पर नशे की गोलियां खिलाकर बेहोश किया और रेप किया। रेप के बाद मिर्ची बाबा ने महिला को धमकाते हुए मुंह बंद रखने को कहा। बताया जा रहा है कि महिला शादी के चार साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर मिर्ची बाबा के पास पहुंची थी। 

इस पूरे मामले में पुलिस कोर्ट में मिर्ची बाबा के खिलाफ चार्जशीट पेश कर चुकी है। पुलिस की चार्जशीट में बाबा पर लगे आरोप को सही बताते हुए दो दर्जन लोगों की गवाही के साथ FSL रिपोर्ट भी शामिल है। पुलिस जांच में मोबाइल के आधार पर बाबा की लोकेशन घटना वाले दिन भोपाल में पाई गई है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख