बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Congress will win 150 seats in Madhya Pradesh: Rahul Gandhi
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : सोमवार, 29 मई 2023 (16:06 IST)

मध्यप्रदेश में कांग्रेस 150 सीटें जीतेगी, राहुल गांधी का बड़ा दावा, भाजपा ने बताया, मुंगेरी लाल के हसीन सपने

Madhya Pradesh Election 2023
Madhya Pradesh Election 2023:मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 150 सीटें जीतने जा रही है। यह दावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया है। आज दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में पार्टी के आतंरिक सर्वे में 150 सीटें जीतेंगी। राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने 136 सीटें जीती है वहीं मध्यप्रदेश में पार्टी 150 सीटें जीतेगी।

वहीं बैठक के बाद मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कहा कि बैठक में चुनावी मुद्दों पर बात होने साथ यह तय किया गया कि पार्टी कि मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। कमलनाथ ने कहा बैठक में चुनाव में पार्टी की क्या रणनीति होगी, इस पर चर्चा के साथ यह तय किया गया कि पार्टी किन मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी, इस पर विस्तार से चर्चा हुई। 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी की मौजदूगी में प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता एक साथ बैठे और उनके बीच  चुनावी रणनीति पर पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया भी शामिल हुए।  

भाजपा का राहुल गांधी पर तंज- विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी के इस बड़े दावे को लेकर भाजपा ने तंज कसा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मन को बहलाने के लिए बाबा का ख्याल अच्छा है, भाजपा मध्यप्रदेश में 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। अब उनको ख्याली पुलाव पकाने तो पकाते रहे। वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे है। मध्यप्रदेश में भाजपा अपने संगठन और विकास के मु्द्दों पर 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी। वीडी शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी कर्नाटक का उदाहरण दे रहे है लेकिन मध्यप्रदेश से सटा गुजरात है और उत्तर प्रदेश है, जहां कांग्रेस का सूफड़ा साफ हो गया है।

 
ये भी पढ़ें
राहुल गांधी के मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 150 सीटें जीतने के दावे में कितना दम?