ganesh chaturthi

कमलनाथ सरकार पर मंडराया संकट, मायावती ने दी समर्थन वापस लेने की धमकी

Updated: मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (16:54 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में बसपा और कांग्रेस में दूरियां बढ़ती जा रही है। गुना में बसपा उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह राजपूत के पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने और कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया को समर्थन देने से बसपा सुप्रीमो मायावती नाराज हो गईं हैं।

मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के मामले में कांग्रेस भी बीजेपी से कम नहीं। एमपी के गुना लोकसभा सीट पर बीएसपी उम्मीदवार को कांग्रेस ने डरा-धमकाकर जबर्दस्ती बैठा दिया है किन्तु बीएसपी अपने सिम्बल पर ही लड़कर इसका जवाब देगी व अब कांग्रेस सरकार को समर्थन जारी रखने पर भी पुनर्विचार करेगी।

मायावती के इस ट्वीट के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कहा, पहले तो मायावती ये साफ करें की मध्यप्रदेश सरकार से समर्थन वापस लेना है कि नहीं। उन्होंने कहा कि मायावती अपनी पार्टीकी सर्वेसर्वा है और उनका निर्णय ही अंतिम है तो वो फैसला करके साफ करें कि समर्थन देना है या नहीं।
प्रभात झा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में भ्रम फैला रही है कि बसपा उसका समर्थन कर रही है। इसलिए मायावती को तुरंत निर्णय लेना चाहिए। मध्यप्रदेश विधानसभा में मायावती की पार्टी बसपा के दो विधायक है जो कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रहे हैं। जब भाजपा नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि विधानसभा चुनाव के बाद कमलनाथ सरकार गिर जाएगी। ऐसे में मायावती के इस बयान के बाद सियासी सरगर्मी फिर बढ़ गई है।
 
मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस को अपने बल पर बहुमत हासिल नहीं है। ऐसे में अगर बसपा ने समर्थन वापस ले लिया तो कमलनाथ सरकार पर संकट में आ सकती है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख