Hanuman Chalisa

चलती एंबुलेंस में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 29 नवंबर 2024 (08:16 IST)
Madhya Pradesh crime news : मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले में चलती एंबुलेंस में 16 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। हादसे के वक्त पीड़िता के बहन और बहनोई भी एंबुलैंस में थे। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस के मुताबिक '108' आपातकालीन सेवा के तहत संचालित की जा रही एंबुलेंस में चौंकाने वाली घटना 22 नवंबर को हुई थी। इस घटना के सिलसिले में 4 आरोपियों में से चालक समेत 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों शिवराजपुर थाना नईगढ़ी के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
 
उप महानिरीक्षक (रीवा रेंज) साकेत पांडे ने बताया कि लड़की अपनी बहन और बहनोई के साथ एंबुलेंस में यात्रा कर रही थी (उनमें से कोई भी मरीज नहीं था)। इन तीनों के अलावा, 2 अन्य व्यक्ति, चालक और उसका सहयोगी, एंबुलेंस में मौजूद थे।
 
उप महानिरीक्षक पांडे ने बताया कि नाबालिग अपनी बहन और बहनोई के साथ एंबुलेंस में अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। नाबालिग की बहन और बहनोई के खिलाफ अपराध में सहायता करने का आरोप लगाया गया है।

सभी आरोपियों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Edited by : nrapendra gupta 

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

एआई प्रेमियों से बिछड़ने के गम में डूबे चीन के यूजर

Top News 16 July: जगन्नाथ रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सोनम वांगचुक का अनशन जारी

WhatsApp और Telegram के Username Feature पर सरकार सख्त, 20 दिनों में आ सकता है बड़ा फैसला

Uttarakhand : विपक्ष के विधायक भी हुए CM धामी के मुरीद, कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का आरोप

अगला लेख