dharma sangrah

छतरपुर में BJP मेंबर बनने से इनकार करने पर पिटाई, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Updated: बुधवार, 18 सितम्बर 2024 (09:03 IST)
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्य बनने से इनकार करने पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि कथित घटना सोमवार को बमीठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर स्थित एक टोल प्लाजा पर हुई। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता मानवेंद्र सिंह यादव (27) भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक इंजीनियर के वाहन पर चालक के रूप में कार्यरत है।
ALSO READ: 10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान
अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार 4 व्यक्ति सोमवार दोपहर के आसपास टोल प्लाजा पर उसके पास आए और उसका मोबाइल फोन मांगते हुए कहा कि भाजपा का सदस्य बनाने के लिए उसे मिस्ड कॉल देनी होगी। प्राथमिकी के मुताबिक जब यादव ने भाजपा में शामिल होने से इनकार कर दिया तो उसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया और उसकी पिटाई की गई तथा उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया।
 
छतरपुर के पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि यादव द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद बमीठा थाने में 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।(भाषा)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख