Govardhan puja
✕

लव जिहाद के खिलाफ मध्यप्रदेश में क्यों जरूरी है कानून, बताया मंत्री उषा ठाकुर ने

Updated: बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (20:19 IST)
मध्यप्रदेश की पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि भारत में जिस तरह से जनसांख्यिकी (Demography) आंकड़े गड़बड़ा रहे हैं, उसे देखते हुए मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अध्यादेश-2020 की नितांत जरूरी है।
 
लव जिहाद के खिलाफ राज्य की शिवराज सरकार द्वारा लाए गए अ‍ध्यादेश के संबंध में कट्‍टर हिन्दू छवि वाली भाजपा नेता उषा ठाकुर ने वेबदुनिया के साथ खास बातचीत में कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि पहले से ऐसे कानून हैं, जिनके माध्यम से इस तरह के लोगों को सजा दी जा सकती है, लेकिन वे लचर किस्म के हैं। उनमें पीड़ित लड़की को समय पर न्याय मिलना संभव नहीं था। शीघ्र न्याय नहीं मिलना भी अन्याय की श्रेणी में ही आता है। 
 
उन्होंने कहा कि पुराने कानूनों में धाराएं कुछ ऐसी थीं जिनमें न्याय मिलने में वर्षों लग जाते थे। ऐसे में मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता ‍अधिनियम लाना नितांत आवश्यक था। जब उनसे पूछा गया कि लड़कियां भ्रमित ही न हों, इस दिशा में क्या कदम उठाए जा रहे हैं, मंत्री ठाकुर ने कहा कि इसके लिए जनजागरण किया जाता है साथ ही अभिभावकों की भी काउंसलिंग की जाती है। बच्चों को भी सतर्क रहने की नसीहत दी जाती है। 
हाल ही में इंदौर के समीप चांदनखेड़ी गांव के साथ ही उज्जैन के बेगमपुरा में हिन्दू संगठनों पर हुए हमलों के संबंध में उषा ठाकुर ने कहा कि प्रशासन इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है। जहां भी इस तरह की घटनाएं होंगी सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
ALSO READ: मध्यप्रदेश में लव जिहाद पर 10 साल की सजा वाले कानून की 10 प्रमुख बड़ी बातें, धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम अध्यादेश को कैबिनेट की मंजूरी
पर्यटन के लिए योग-ध्यान : पर्यटन विभाग का जिम्मा संभाल रहीं उषा ठाकुर ने वेबदुनिया से कहा कि कोरोना काल में सबसे ज्यादा नुकसान पर्यटन क्षेत्र को पहुंचा है, लेकिन हमें विश्वास है कि 2021 में यह क्षेत्र तीव्र गति से सफलता हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे खुद भी कोविड फ्री रहें और अतिथि भी संक्रमण मुक्त रहें। 
 
उषा दीदी ने कहा कि वैदिक पद्धति को अपनाते हुए योग-ध्यान के साथ ही सूर्योदय और सूर्यास्त के समय अग्निहोत्र (यज्ञ) के माध्यम से पर्यटकों की इम्यूनिटी बढ़ाने का काम जारी रखेंगे। इसके लिए कर्मचारियों को भी विशेष प्रशिक्षण दे रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि मुझे लगता है कि सुरक्षा व्यवस्थाओं को देखते हुए बड़ी संख्या में पर्यटक मध्यप्रदेश आएंगे। 
कैसे काम करेगा अध्यात्म मंत्रालय : उषा दीदी ने कहा कि अध्यात्म मंत्रालय बहुत ही पावन विभाग है और इसके कार्य भी अद्भुत हैं। उन्होंने कहा कि इस मंत्रालय के तहत विद्यार्थियों और नागरिकों के लिए नैतिक शिक्षा, जीवन जीने की कला को व्यावहारिक धरातल पर अनिवार्य रूप से शामिल करने की व्यवस्था की जाएगी। 
 
लेखक के बारे में
वृजेन्द्रसिंह झाला
वृजेन्द्रसिंह झाला पिछले 30 से ज्यादा वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। प्रिंट एवं डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य का अनुभव। वर्तमान में वेबदुनिया की न्यूज टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।    अनुभव : वृजेन्द्रसिंह झाला तीन दशक से ज्यादा का प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया का अनुभव है। वर्तमान.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवारों के 12 लोगों की गई जान

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख