सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश पुलिस की चेतावनी, कोरोनावायरस की वैक्सीन को लेकर धोखेबाजों से रहें सावधान
- मध्यप्रदेश में बैलेट से नहीं EVM से होंगे निकाय चुनाव,बटन दबाने के बूथ पर मिलेगा ग्लव्स !
- मध्यप्रदेश में स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां निरस्त
- मप्र में निकाय चुनाव से अपने चुनावी सफर का आगाज कर सकती है असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM
- नकली कोरोना वैक्सीन पर होगी उम्रकैद,WHO के इनपुट के बाद शिवराज सरकार का बड़ा फैसला
MP में हर सरकारी प्रोग्राम की शुरुआत बेटियों की पूजा से होगी
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने गुरुवार को प्रदेश के समस्त विभागों के विभागाध्यक्षों, कलेक्टरों एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समस्त शासकीय कार्यक्रम बेटियों की पूजा से आरंभ किए जाएं।
मध्यप्रदेश सामान्य प्रशासन के उप सचिव डीके नागेन्द्र द्वारा 24 दिसंबर को जारी आदेश में कहा गया है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की 15 अगस्त 2020 के घोषणा के संदर्भ में राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि शासकीय कार्यक्रम बेटियों की पूजा से आरंभ किए जाएं।
इसमें कहा गया है कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए अपने अधीनस्थों को भी इस संबंध में सूचित करें। (भाषा)
