सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियां निरस्त
- मप्र में निकाय चुनाव से अपने चुनावी सफर का आगाज कर सकती है असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM
- मध्यप्रदेश में सस्ता नहीं होगा पेट्रोल-डीजल, दाम में कमी की खबर के बाद सरकार की सफाई
- नकली कोरोना वैक्सीन पर होगी उम्रकैद,WHO के इनपुट के बाद शिवराज सरकार का बड़ा फैसला
- इंदौर में Corona के 51949 मामले, 840 की मौत, 4078 सक्रिय मामले
मध्यप्रदेश में बैलेट से नहीं EVM से होंगे निकाय चुनाव,बटन दबाने के बूथ पर मिलेगा ग्लव्स !
कोरोनाकाल में चुनाव के लिए पोलिंग बूथ पर होंगे विशेष इंतजाम
भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे समय से टल रहे निकाय चुनाव का काउंटडाउन अब शुरू हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए साफ कर दिया है कि निकाय चुनाव में वोटिंग ईवीएम के जरिए होगी। राज्य निर्वाचन आयोग के इस फैसले से कांग्रेस की उस मांग को बड़ा झटका लगा है जिसमें उसने निकाय चुनाव बैलेट से कराने की मांग की थी।
मध्यप्रदेश में जनवरी में निकाय चुनाव होने की संभावना है और इसके लिए इस महीने के अंत में चुनाव आयोग अधिसूचना जारी कर सकता है। प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। मेयर और नगर पालिका अध्यक्षों की सीटों का आरक्षण की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और अब जल्द आयोग निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है।
कोरोनाकाल में चुनाव के लिए विशेष इंतजाम- कोरोना काल में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग विशेष इंतजाम करने जा रहा है।
1-वोटर को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए पोलिंग बूथ पर वोटर को ग्लव्स देने की तैयारी भी आयोग कर रहा है।
2-प्रत्येक पोलिंग बूथ पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद वोट डालने की अनुमति होगी।
3-हर पोलिंग बूथ पर वोटरों के लिए मास्क की व्यवस्था भी रहेगी।
4-हर मतदान केंद्र पर मतदान दल और वोटरों के लिए सैनेटाइजर की व्यवस्था होगी।
5-कोविड-19 के पॉजिटिव और संदिग्ध को पीपीई किट में आखिरी में वोटिंग करना होगा।
इसके साथ ही चुनाव में मतदान दल के सदस्यों की सुरक्षा के साथ ही मास्क, सैनेटाइजर एवं अन्य जरूरी चीजों की व्यवस्था करने के लिए चुनाव आयोग राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार से अतिरिक्त मदद की मांग की है।
