ganesh chaturthi
✕

NCRB के आंकड़ों में बच्चियों से रेप के मामले में मध्यप्रदेश नंबर वन, कमलनाथ का तंज, सुशासन की खुली पोल

Updated: मंगलवार, 30 अगस्त 2022 (17:23 IST)
भोपाल। नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट के ताजा आंकड़ों ने एक बार फिर शिवराज सरकार और राज्य की कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा कर दिया है। एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक  मध्यप्रदेश में औसतन हर तीन घंटे में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में मध्यप्रदेश में बच्चियों के साथ रेप के 3515 मामले दर्ज हुए। जबिक देश में यह आंकड़ा 33036 है। 
 
वहीं आदिवासी वर्ग और दलितों के खिलाफ अत्याचार में भी मध्य प्रदेश एक बार फिर देश में शीर्ष पर है। साल 2020 की तुलना में 2021 में एमपी में एससी-एसटी वर्ग के खिलाफ अपराधों में 9.38 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। 2021 में मध्यप्रदेश में कुल 475918 अपराध दर्ज हुए है, जबकि 2020 में प्रदेश में 428046 अपराध दर्ज हुए थे। इस तरह प्रदेश में 42 हजार से अधिक अपराध एक साल में बढ़े हैं। प्रदेश में वर्ष 2021 में 2034 लोगों की हत्या हुई। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि एनसीआरबी की ताज़ा रिपोर्ट ने एक बार फिर शिवराज सरकार के तमाम दावों व सुशासन की पोल खोल कर रख दी है। मध्य प्रदेश जो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म में वर्षों से देश में अव्वल है,उस पर लगा यह दाग अभी भी बरकरार है। एनसीआरबी की ताज़ा रिपोर्ट ने एक बार फिर शिवराज सरकार के तमाम दावों व सुशासन की पोल खोल कर रख दी है। मध्य प्रदेश जो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म में वर्षों से देश में अव्वल है , उस पर लगा यह दाग अभी भी बरकरार है। वही इस रिपोर्ट के मुताबिक़ आदिवासी वर्ग और दलितों के खिलाफ अत्याचार में भी मध्यप्रदेश एक बार फिर देश में शीर्ष पर आया है।वर्ष 2020 की तुलना में वर्ष 2021 में एससी-एसटी वर्ग के खिलाफ मामलों में 9.38% की बढ़ोतरी हुई है।

वहीं NCRB के आंकड़ों को मध्यप्रदेश पुलिस ने अपनी सफाई दी है। महिला अपराध शाखा की ADG प्रज्ञा श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में नाबालिग बच्चियों से रेप के 3512 मामलों मे से 2499 संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि कुल मामलों मे से 2200 रेप के मामले परिजनों ने दर्ज कराए है। वहीं 2500 केस में पीड़िता अपने बयान से मुकर चुकी है। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश मामलों में पीड़ितों ने कोर्ट में सहमति से संबंध बनाने की बात को स्वीकार किया है। वहीं प्रेम प्रसंग या घरवालों से नाराज होकर घर छोड़ने के मामले भी प्रदेश में बढ़े है। वहीं महिला अपराध के मामले में मध्यप्रदेश वर्तमान में देश में छठे स्थान पर है। 2021 में प्रदेश में महिला अपराध के मामले सिर्फ एक फीसदी बढ़े है।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख