Hanuman Chalisa
✕

मध्यप्रदेश के यात्रियों से भरी बस यूपी में हाईजैक, पुलिस के दबाव के बाद यात्रियों को छोड़ा

Updated: बुधवार, 19 अगस्त 2020 (14:44 IST)
मध्यप्रदेश के यत्रियों से भरी बस के उत्तर प्रदेश के आगरा में हाईजैक करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अब तक की जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम से पन्ना जा रही यात्रियों से भरी बस को निजी फाइनेंस कंपनी के लोगों ने हाईजैक कर लिया था। उत्तर प्रदेश के आगरा के पास श्रीराम फाइनेंस कंपनी के लोगों ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को बस से उतारकर यात्रियों को बंधक बनाकर बस लेकर फरार हो गए थे।
 
गुरुग्राम से पन्ना जा रही बस ग्वालियर के कल्पना बस ट्रैवल्स की बताई जा रही है। बस कंडक्टर के मुताबिक न्यू दक्षिणी बाईपास पर सवारियों से भरी बस पर बदमाशों ने कब्जा कर लिया है बस पर सवार स्टॉफ को उतार कर सवारियों सहित बस को लेकर चले गए।

बस के कंडक्टर के मुताबिक बस को हाईजैक करने वाले जाइलो गाड़ी से आए थे और उन्होंने पहले ड्राइवर को बंधक बनाकर बस पर कब्जा किया उसके अन्य बस में सवार अन्य स्टॉफ को उताकर बस  को अपने साथ ले गए। बस बीती रात गुरूग्राम से मध्यप्रदेश के निकली थी जिममें कुल 34 यात्री सवार थे। 
 
वहीं पूरी घटना को लेकर ग्वालियर एसपी ने आगरा के एसपी से फोन पर बात की है। पुलिस के दखल के बाद बस में सवार सभी यात्रियों को झांसी के पास सुरक्षित छोड़कर बस लेकर फरार हो गए है। सभी यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर पन्ना के लिए रवाना कर दिया गया है।                      
 
ट्रैवल संचालक की कोरोना से मौत - वहीं दूसरी ओर कल्पना ट्रैवल्स के संचालक अशोक कुमार अरोरा के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से मौत होने की भी खबर है। ट्रैवल संचालक अशोक कुमार अरोरा पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद उनका ग्वालियर में इलाज चल रहा था, मंगलवार को तबियत बिगड़ने पर इलाज के लिए दिल्ली ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो घई है।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

Meerut में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को मृत्युदंड, सांप के काटने से मौत दिखाने की रची थी साजिश

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

अगला लेख