Daily Horoscope
✕

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बिहार के DGP बोले- रिया की इतनी औकात नहीं कि वह CM पर कमेंट करे

Updated: बुधवार, 19 अगस्त 2020 (13:33 IST)
पटना। हिंदी फिल्मों के नवोदित सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने के सर्वोच्च न्यायालय (SC) के फैसले का बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडे ने स्वागत करते हुए इसे अन्याय पर न्याय की जीत बताया।

ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सुशांत सिंह राजपूत मामले में जांच CBI करेगी
पांडे ने कहा कि अदालत के फैसले से यह भी साबित हो गया कि बिहार सरकार और राज्य की पुलिस इस मामले में जो काम कर रही थी, वह कानूनी रूप से सही था। इतना ही नहीं पांडे ने रिया पर निशाना साधते हुए कहा कि रिया चक्रवर्ती की इतनी औकात नहीं कि वह बिहार के मुख्‍यमंत्री पर कमेंट करे।
 
पांडे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह अन्याय पर न्याय, सत्य और प्रजातंत्र की जीत है। यह जीत न मेरी है न बिहार सरकार की और न सुशांत सिंह के परिवार की बल्कि यह 130 करोड़ भारतीयों की जीत है, जो सुशांत को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार और उसकी पुलिस का इस मामले में जो भी रुख था वह कानूनी रूप से सही था, इस पर सर्वोच्च न्यायालय ने मुहर लगा दी है।
 
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए मुंबई गए बिहार के पुलिस अधिकारी को जिस दिन तक महाराष्ट्र में क्वॉरेंटाइन नहीं किया गया, तब तक उन्होंने मुंबई पुलिस या किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहा था, लेकिन इस घटना के बाद से पूरे देश में यह संदेश गया कि कुछ न कुछ गड़बड़ है और मुंबई पुलिस उसे छुपाना चाहती है। (एजेंसी)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख