ganesh chaturthi
✕

मप्र में अधिकारी के ठिकानों पर छापे, विदेशी मुद्रा और बंद हो चुके नोट भी मिले

Updated: सोमवार, 8 जुलाई 2019 (23:41 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के एक अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को छापे मारे और बड़े पैमाने पर उसकी आय से अधिक संपत्ति का खुलासा किया जिसमें विदेशी मुद्रा और बंद हो चुके भारतीय नोट भी शामिल हैं। छापों के बाद जांच के घेरे में आई संपत्ति का मौजूदा बाजार मूल्य 5 करोड़ रुपए से ज्यादा आंका जा रहा है।
 
लोकायुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक सलमान हैदर के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उसने भ्रष्ट तरीकों से अकूत संपत्ति अर्जित की है। इस शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस के 50 से ज्यादा कारिंदों की मदद से हैदर के इंदौर में 3 ठिकानों और कटनी में एक ठिकाने पर छापा मारा गया। कुछ समय पहले इंदौर में नौकरी कर चुके हैदर फिलहाल कटनी में पदस्थ हैं।
 
उन्होंने बताया कि हैदर के ठिकानों से लगभग 7 लाख रुपए की नकदी जब्त की गई। छापामार दलों को अलग-अलग स्थानों पर सरकारी अधिकारी और उनकी पत्नी, साले तथा छोटे भाई के नाम से खरीदे गए 1 मकान, 5 फ्लैट, 7 भूखंडों, 10 एकड़ कृषि भूमि और 3 दुकानों के दस्तावेज मिले हैं।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हैदर के एक रिश्तेदार के इंदौर स्थित घर से भी कुछ संदिग्ध अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं। छापों के दायरे में आए ठिकानों से 4,293 मूल्य के सऊदी अरब रियाल के साथ 500 और 1,000 रुपए के मूल्य के बंद भारतीय नोट मिले हैं। इन ठिकानों से 1 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भी मिले हैं।
 
उन्होंने बताया कि सरकारी सेवा में कनिष्ठ लेखापाल के रूप में वर्ष 1985 में शामिल होने वाले हैदर का परिवार 4 पहियों वाली 5 गाड़ियों का मालिक है। इस परिवार के 15 बैंक खातों के बारे भी पता चला है जिनमें जमा रकम की जांच की जा रही है। हैदर के पारिवारिक सदस्यों के 6 पासपोर्ट भी जब्त किए गए हैं।
 
राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच और आरोपी की बेहिसाब संपत्ति का मूल्यांकन जारी है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख