shradh paksha
✕

ब्रिटेन के राजदूत ने ट्रंप प्रशासन को अकुशल कहा, रिश्तों को बिगड़ने से बचाने के लिए थेरेसा आगे आईं

Updated: सोमवार, 8 जुलाई 2019 (23:38 IST)
वॉशिंगटन/ लंदन। अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत का राजनयिक केबल लीक हुआ है जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन को अकुशल और अयोग्य बताया है। इसके बाद ट्रंप ने कहा कि राजदूत ने ब्रिटेन के लिए अच्छा काम नहीं किया है। बहरहाल, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने अमेरिका के साथ देश के खास रिश्तों को हुए नुकसान को ठीक करने के लिए उपाय शुरू कर दिए हैं।
 
रविवार को मेल अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक गुप्त केबल में अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत किम डैरोक ने ब्रिटेन सरकार को आगह किया कि राष्ट्रपति ट्रंप का करियर अपमानजनक स्थितियों में खत्म हो सकता है। इसके अलावा उन्होंने व्हाइट हाउस के अंदर के टकराव को नाइफ फाइट बताया है।
 
डैरोक ने कथित रूप से लिखा है कि हमें वास्तव में विश्वास नहीं है कि यह प्रशासन सामान्य हो पाएगा। इसमें गुटबाजी कम हो जाएगी या नहीं और इसकी कूटनीतिक अकुशलता कम हो पाएगी या नहीं?
 
जब डैरोक की टिप्पणी पर ट्रंप की प्रतिक्रिया मांगी गई तो राष्ट्रपति ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि मैंने टिप्पणी देखी नहीं है लेकिन कुछ देशों के साथ हमारे उतार-चढ़ाव रहे हैं और मैं कहना चाहूंगा कि ब्रिटेन और उनके राजदूत ने ब्रिटेन की सेवा अच्छे से नहीं की। 
 
उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति के बड़े प्रशंसक नहीं हैं और उन्होंने ब्रिटेन की अच्छे से सेवा नहीं की है, लिहाजा हम समझ सकते हैं। जून में ब्रिटेन की अधिकारिक यात्रा के दौरान महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ट्रंप की अगवानी की थी।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें लेकर जो चीजें हुई हैं उनसे वे परेशान नहीं होते हैं। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मे के प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री को राजदूत डैरोक में पूरा यकीन है, लेकिन वे राजदूत के मूल्यांकन से सहमति नहीं रखती हैं।
मे के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि राजनयिक मेल का लीक होना बिलकुल अस्वीकार्य है। बीबीसी ने प्रधानमंत्री के प्रवक्ता के हवाले से कहा कि राजदूत का काम है कि वह सच्ची और सीधी राय दे, लेकिन मे इस मूल्यांकन से सहमत नहीं हैं।
 
प्रवक्ता ने कहा कि लीक बिलकुल अस्वीकार्य है। जैसा कि आपको उम्मीद है, हमारा नजरिया बताने के लिए ट्रंप प्रशासन से संपर्क किया गया है। हमारा मानना है कि यह अस्वीकार्य है। ब्रिटेन के विदेशमंत्री जेरेमी हंट ने रिश्तों को नुकसान से बचाने की कोशिश करते हुए कहा कि नोट में निजी विचार हैं न कि ब्रिटेन सरकार की राय है।
 
उन्होंने कहा कि राजदूत का काम है कि वह स्पष्ट राय दे लेकिन उसमें सरकार का नजरिया शामिल नहीं होता है। सोमवार को ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री लिआम फॉक्स ने भी ब्रिटेन अमेरिका के रिश्तों को हुए नुकसान को दुरुस्त करने के लिए पहल की और कहा कि वह वॉशिंगटन की यात्रा के दौरान ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप से मुलाकात के दौरान माफी मांगेंगे।
 
विदेश कार्यालय ने लीक के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। फॉक्स ने कहा कि लीक गैर पेशेवर, अनैतिक और देशद्रोह है। जिसने भी ई-मेलों को जारी किया है, उसने ब्रिटेन के अमेरिका के साथ रक्षा संबंधों को जान-बूझकर नजरअंदाज किया है। (भाषा)

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख