Hanuman Chalisa

मानसून सत्र दो दिन में ही खत्म, सीधी कांड पर विपक्ष का हंगामा, अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कार्यवाही

विकास सिंह
बुधवार, 12 जुलाई 2023 (13:30 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की पंद्रहवीं विधानसभा का आखिरी सत्र यानि मानसून सत्र मात्र दो दिन में अनिश्चितकाल काल के लिए स्थगित हो गया है। पांच दिन चलने वाला विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही कुछ घंटों में ही खत्म गई है। सदन को अनिश्चिकाल के लिए  स्थगित करने से पहले सरकार की ओर से अनुपूरक बजट को पास करवा लिया गया।  

इससे पहले आज मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही की शुरुआत भी हंगामे के साथ हुई। विपक्ष दल कांग्रेस ने सदन की कार्यवाही शुरु होते ही आदिवासियों का मुद्दा उठाया। विपक्ष के हंगामे के बीच पहले सदन की कार्यवाही पहले दो बार स्थगित की गई, इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने विधानसभा के सत्र को समय से पहले खत्म होने पर सरकार को घेरते  हुए कहा कि वह अब जनता के बीच जाकर सरकार को बेनकाब करेंगे।  उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती थी कि सदन में चर्चा हो, कांग्रेस ने सीधी पेशाब कांड सहित, सतपुड़ा अग्निकांड और महाकाल लोक घोटाले को लेकर सदन में चर्चा चाहती थी लेकिन सरकार को डर था कि अगर सदन में चर्चा होगी तो उसकी कलई खुल जाती, इसलिए सरकार ने चर्चा से भागने के लिए सत्र को स्थगित कर दिया गया।

वहीं सरकार ने विपक्ष के आरोपों को  पूरी तरह से खारिज कर दिया। संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विपक्ष सदन में जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा ही नहीं करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने केवल सदन में हंगामा  किया। 

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

मुख्यमंत्री योगी ने विपक्ष पर किया जोरदार प्रहार, बोले- रामभक्तों के खून से सना है सपा का इतिहास

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, मध्यप्रदेश सरकार देगी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर अवॉर्ड

दतिया से कांग्रेस ने घनश्याम सिंह को बनाया अपना उम्मीदवार, बीजेपी के आशुतोष तिवारी से होगा मुकाबला

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

अगला लेख