Hanuman Chalisa

Lockdown : रेड जोन के भोपाल, इंदौर, उज्जैन को छोड़कर ऑरेंज जोन के 24 जिलों को मिलेगी सशर्त छूट! ग्रीन जोन में खुल सकते हैं बाजार, रात तक फैसला

Updated: शुक्रवार, 1 मई 2020 (16:57 IST)
मध्यप्रदेश में 3 मई के बाद लॉकडाउन को लेकर आज रात तक शिवराज सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसको लेकर देर शाम अफसरों के साथ बैठक करने जा रहे है। वहीं सूत्रों के हवाले से जो खबर है उसके मुताबिक सरकार 3 मई के बाद थ्री लेयर (रेड जोन, ऑरेंज जोन, ग्रीन जोन ) के मॉडल पर काम करने जा रही है।
 
कोरोना के हॉटस्पॉट माने जाने वाले भोपाल, इंदौर और उज्जैन को सरकार ने रेड जोन में रखा है और इन जिलों में 3 मई के बाद भी अभी फौरी तौर पर कोई राहत नहीं मिलने जा रही है। सरकार की कोशिश है कि रेड जोन में शामिल इन जिलों को जल्द से ऑरेंज जोन में लाकर इनको जल्द से जल्द कुछ राहत दी जाए।  
 
पिछले दिनों पीएम मोदी के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद मुख्यंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों को 3 मई के बाद की तैयारियों और आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए है। वहीं मुख्यमंत्री ने कोरोना से संक्रमित जिलों के कलेक्टरों से आज शाम तक पूरी रिपोर्ट मांगी है जिसके आधार पर फैसला होगा। 
 
3 मई के बाद लॉकडाउन का संभावित प्लान 
 
रेड जोन में ढील नहीं (3 जिले)– 3 मई के बाद सरकार भोपाल, इंदौर और उज्जैन में कोई ढील नहीं देने जा रही है। यहां पर फिलहाल लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। वहीं कंटेनमेंट क्षेत्रों को फिर चिन्ह्ति कर लोगों को कुछ राहत देने पर मंथन हो सकता है।
 
ऑरेंज जोन में सशर्त ढील (24 जिले) – मध्यप्रदेश में ऑरेज जोन में आने वाले जिलों में सरकार कंटेनमेंट इलाकों को छोड़कर बाकी जिले में कुछ ढील दे सकती है। प्रदेश के जबलपुर, रायसेन, खरगोन, धार, खंडवा, होशंगाबाद, रतलाम, आगर मालवा, मंदसौर, शाजापुर, सागर, छिंदवाड़ा,अलीराजपुर, ग्वालियर, श्योपुर, विदिशा, शिवपुरी, टीकमगढ़, बैतूल, डिंडोरी, हरदा, बड़वानी, देवास, मुरैना।
 
ग्रीन जोन जिलों को मिलेगी राहत (25 जिले)– वहीं मध्यप्रदेश के उन जिलों में लॉकडाउन में पूरी छूट देने की तैयारी सरकार कर रही है जो पूरी तरह कोरोना मुक्त है। इनमेंसीहोर, झाबुआ, नीमच, दतिया, दमोह, पन्ना, भिंड, गुना, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रीवा, सिंगरौली, अशोकनगर, सीधी, नरसिंहपुर, सतना, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, निवाड़ी, छतरपुर,राजगढ़, गुना जैसे जिले शामिल है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख