Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर: भोपाल में कल से खुल जाएगा मंत्रालय,लॉकडाउन में धीमे-धीमे छूट देने की भी तैयारी

सतपुड़ा, विध्यांचल में भी शुरु होगा कामकाज

Updated: बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (16:17 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगने के बाद अब शिवराज सरकार चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन में राहत देने जा रही है। एक बड़े फैसले के तहत सरकार ने 30 अप्रैल यानि कल से भोपाल में मंत्रालय समेत राज्यस्तरीय कार्यालय को  खोलने का निर्णय लिया है। इसके साथ ग्रीन जोन में आर्थिक गतिविधियां बढ़ाने पर सरकार ने अपना फोकस कर दिया है। 
 
इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा कि जान भी है और जहान भी है। इसलिए सभी सावधानी रखते हुए कल से वल्लभ भवन, सतपुड़ा, विध्यांचल और राज्य स्तरीय कार्यालय में 30 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम शुरु हो जाएगा। जिससे कि सामान्य कामकाज को जारी रख सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रीन जोन में कई तरह की आर्थिक गतिविधिया शुरु कर दी गई है। 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना का काबू में करने के लिए सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लिए सुखद संकेत यह है कि कोरोना के जो सैंपल लिए जा रहे है उसमें पॉजिटिव मामलों के प्रतिशत में तेजी से गिरावरट आ रही है और इसमें भोपाल और इंदौर भी शामिल है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमण से पीड़ित मरीजों के डिस्चार्ज होने की संख्या लगाता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अब धीमे धीमे जनता के सहयोग से परिस्थिति पर काबू पाने के लिए आगे बढ़ रहे है।  
 
कोरोना से ज्यादा प्रभावित जिलों में स्थिति का आकलन करने के लिए अधिकारियों की टीम भेजी जा रही है जिसमें सभी पक्ष देखने वाले अफसर शामिल होंगे। अफसरों की यह टीम स्थानीय प्रशासन को कोरोना और लॉकडाउन को लेकर सहयोग करेगी।   
 
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख