Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश : सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, 5 घायल

Updated: शनिवार, 7 अप्रैल 2018 (16:14 IST)
कटनी (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मछगवां के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने 2 ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। बड़वारा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसा सुबह 10 बजे के आसपास हुआ। घटना में ऑटोरिक्शा में सवार 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हो गए।
 
 
उन्होंने बताया कि कटनी के कलेक्टर केवीएस चौधरी और एसपी अतुल सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायलों को निकट के अस्पताल में पहुंचाया गया है। दोनों ऑटोरिक्शा मछगवां से कटनी की ओर आ रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। (भाषा)

Show comments

87 तारीखें, 12 गवाह, फांसी की सजा सुन रो पड़ी पति की कातिल रविता, सर्पदंश का नाटक कर छिपाने की थी साजिश

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

सभी देखें

iPhone Duo की बुकिंग शुरू होते ही आउट ऑफ स्टॉक, अब अगले साल मिलेगा 299000 में!

LIVE: अभिजीत दिपके प्रिवेंटिव अरेस्ट, थोड़ी देर में कोर्ट में पेशी

कोटा में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी खाटू श्याम जा रही बस, मध्य प्रदेश के 8 यात्रियों की मौत

'पदक लाओ, पद पाओ' के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर नहीं लगेगा 100% टैरिफ, भारत को क्या फायदा?

अगला लेख