suvichar
✕

भोपाल में करणी सेना का आंदोलन खत्म, 18 मांगों पर सहमति, 3 सदस्यीय कमेटी बनाने का ऐलान

Updated: बुधवार, 11 जनवरी 2023 (21:58 IST)
भोपाल में पिछले चार दिन से चल रहा करणी सेना का आंदोलन खत्म हो गया है। कऱणी सेना की मांगों पर सरकार की ओर से लिखित आश्वासन और तीन सदस्यीय कमेटी का गठन करने के बाद आंदोलन खत्म हुआ। आज देर शाम करणी सेना के आंदोलन स्थल पर सरकार के वार्ताकार और प्रदेश सरकार के मंत्री अरविंद भदौरिया पहुंचे और उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठक करणी सेना के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर को जूस पिलाकर आंदोलन खत्म कराया।

करणी सेना परिवार के मुखिया जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि हमारी 18 सूत्रीय मांगों पर सरकार ने सहमति जताई है और लिखित में दिया है कि उनकी मांगें मानी जाएगी। सरकार ने इस पर कमेटी बना दी है, जो दो महीने में रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद उनको लागू कर दिया जाएगा। जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि अगर सरकार ने दो महीने में मांग नहीं मानी तो वह फिर आंदोलन की करेंगे।

करणी सेना की प्रमुख दो मांगों एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग पर सरकार ने कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया है। कऱणी सेना का दावा कि राज्य सरकार ने इस विषय पर केंद्र को भेजने का अनुरोध किया है।

आंदोलन स्थल पहुंचे कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया ने कहा 20 से 25 दौर की बातचीत के बाद कऱणी सेना की मांग पर सरकार ने अधिकारियों की तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है जो दो महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कहा कि करणी सेना की मांग विधिसम्मत और यथोचित होगी  उसको लागू करने पर सरकार निर्णय लेगी।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

CM योगी ने वाराणसी में किया स्वच्छता मित्रों का सम्मान, प्रदान किए अंगवस्त्र व उपहार

प्रयागराज में माफिया की जमीन पर गरीबों के घर, कसारी-मसारी अब 'श्रीकृष्णपुरी', CM योगी ने किया पद्मलोक योजना का भूमिपूजन

अगला लेख