sawan somwar

कमलनाथ का स्पष्टीकरण, मेरे पाला बदलने की अटकलें महज मीडिया की उपज

विजयवर्गीय ने कहा था, कमलनाथ की जरूरत नहीं

Updated: मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024 (16:46 IST)
Kamal Nath blames media for changing sides: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ (Kamal Nath) ने मंगलवार को छिंदवाड़ा में कहा कि उनके सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जाने की अटकलें मीडिया (media) की उपज थी, क्योंकि उन्होंने कभी ऐसा बयान नहीं दिया। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ राज्य में अपने गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। दूसरी ओर कैलाश विजयवर्गीय (Vijayvargiya) ने हाल ही में कहा था कि भाजपा को कमलनाथ की जरूरत नहीं है।

ALSO READ: MP में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे कमलनाथ, बोले जीतू पटवारी, अब भाजपा के लिए नहीं बचा मसाला
 
कांग्रेस नेता कमलनाथ (77) के भविष्य के कदम को लेकर काफी अटकलें थीं, हालांकि उनके सहयोगियों तथा दिग्विजय सिंह और जितेंद्र सिंह जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कई बार आश्वासन दिया कि कमलनाथ की भाजपा में शामिल होने की कोई योजना नहीं है।
 
कमलनाथ ने कहा, मीडिया ने लगाईं अटकलें : इस बारे में पूछे जाने पर कमलनाथ ने कहा कि आप (मीडिया) ऐसी अटकलें लगा रहे हैं तथा कोई और ऐसा नहीं कह रहा है। क्या आपने कभी मुझसे ऐसा कहते सुना है? आप खबर चलाते हैं और मुझसे पूछते हैं। आपको इस खबर का खंडन करना चाहिए।

ALSO READ: कमलनाथ की भाजपा में एंट्री पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लगाया ब्रेक?
 
विजयवर्गीय ने कहा था, कमलनाथ की जरूरत नहीं : मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हाल ही में कहा था कि भाजपा को कमलनाथ की जरूरत नहीं है और उसके दरवाजे उनके लिए बंद हैं। इस बीच जब छिंदवाड़ा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कमलनाथ से मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हाल में ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे किसानों को मुआवजे के वितरण के बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे। छिंदवाड़ा से 9 बार के सांसद कमलनाथ ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार कर्ज लेकर चल रही है, हालांकि उन्होंने इस बारे में कुछ भी विस्तार से नहीं कहा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

दुर्गा पूजा में नॉन-वेज पर बागेश्वर बाबा की अपील से बवाल, बंगाल BJP बोली- बंगाली मछली कैसे छोड़ सकते हैं?

भोपाल में दूसरे दिन भी सड़क पर एमबीबीएस इंटर्न, सरकारी अस्पतालों में OPD प्रभावित, वॉटर कैनन के दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की शराफ ग्रुप के प्रेसिडेंट के साथ मीटिंग, एमपी के शिपिंग-लॉजिस्टिक्स में मिल सकता है सपोर्ट

अगला लेख