suvichar

कमलनाथ ने की कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश, मंत्री ने की ज्योतिरादित्य को बनाने की मांग

Updated: शनिवार, 25 मई 2019 (22:07 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव में हार के बाद अब मध्यप्रदेश कांग्रेस में अंदरखाने की सियासत तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष और सूबे के मुख्यमंत्री पद की दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे सीएम कमलनाथ ने हार के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है।
 
कांग्रेस महासचिव और मध्यप्रदेश के प्रभारी दीपक बावरिया के मुताबिक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के पेशकश की है। हालांकि इस पर क्या निर्णय हुआ है, ये साफ नहीं हो पाया है। इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ, जो 1 साल से अधिक समय से प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाले हुए हैं, ने पार्टी की हार के बाद रविवार को विधायक दल की बैठक और सोमवार को कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है जिसमें वे कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं।
 
इससे पहले शनिवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से चुनाव हारने वाले दिग्विजय सिंह के भाई और विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर प्रदेश नेतृत्व पर सवाल उठाए थे।
'महाराज' को अध्यक्ष बनाने की मांग : मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने जहां रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है, तो वहीं सरकार में कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने अब ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है।
 
ज्योतिरादित्य सिंधिया की खास समर्थक मंत्री इमरती देवी का कहना है कि गुना-शिवपुरी से 'महाराज' की हार के पीछे ईवीएम जिम्मेदार है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से 'महाराज' को मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की है। लोकसभा चुनाव में गुना-शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार के बाद उनके समर्थकों में निराशा है और अब तक सिंधिया भी अपनी हार पर खुलकर कुछ नहीं बोले हैं।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ पर घमासान! राहुल-सोनिया के इशारे पर भाजपा का हमला, कांग्रेस ने दी सफाई

झारखंड में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, हेमंत सोरेन ने रांची में किया ध्वजारोहण

लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगातार दूसरे साल नहीं पहुंचे खरगे और राहुल गांधी, क्या सीट विवाद है वजह?

Amreli में 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता पर्व का भव्य आयोजन, CM पटेल ने किया ध्वजारोहण

7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया इंडोनेशिया, सुनामी का अलर्ट

अगला लेख