ganesh chaturthi

सिंधिया भाजपा में शामिल, 12 मार्च को भरेंगे राज्यसभा के लिए नामांकन

Updated: बुधवार, 11 मार्च 2020 (14:59 IST)
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। कहा जा रहा है कि वह गुरुवार, 12 मार्च को राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगे।
 
गौरतलब है कि सिंधिया ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ ही मध्य प्रदेश के 22 कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफा दे दिया जिससे प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली 15 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार गिरने के कगार पर पहुंच गई।
 
मंगलवार की सुबह जब देश होली मना रहा था, तभी सिंधिया ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की। इससे पहले, मंगलवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी के साथ सिंधिया की बैठक लगभग एक घंटे तक चली। इसके बाद सिंधिया ने ट्विटर पर अपना इस्तीफा पोस्ट किया।
 
सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सिंधिया को निष्कासित किया गया है।
 
समझा जाता है कि सिंधिया को राज्यसभा भेजे जा सकता है और उन्हें बाद में केंद्र सरकार में मंत्री भी बनाया जा सकता है।
 

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

महिला-उत्पीड़न के बावजूद तालिबान के लिए स्वीकार्यता क्यों?

LIVE: पीएम मोदी का जन्मदिन पर दिखा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह

मनोज जरांगे ने 20 दिनों बाद खत्म की भूख हड़ताल, महाराष्ट्र सरकार को दिया 90 दिनों का अल्टीमेटम

Top News 17 September: पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन, NSE IPO खुलेगा; EPFO की वेतन सीमा 25,000 रुपए

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

अगला लेख