ramcharitmanas
✕

जाटव हत्याकांड : मंत्री लालसिंह आर्य को बड़ी राहत

Updated: शनिवार, 16 दिसंबर 2017 (10:39 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय कि इंदौर खंडपीठ के न्यायाधीश वेदप्रकाश शर्मा ने  शनिवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक आपराधिक पुन: निरीक्षण  याचिका की सुनवाई करते हुए भिंड सत्र न्यायालय द्वारा किए जा रहे कांग्रेसी विधायक  माखनसिंह जाटव हत्याकांड के विचारण पर अंतरिम रोक लगा दी है।

न्यायालय के इस  आदेश से जाटव हत्याकांड में घिरे सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री लालसिंह आर्य को राहत मिल सकती है। कांग्रेसी विधायक माखनलाल जाटव की भिंड के गोहद के छरेंटा गांव में 13 अप्रैल 2009  की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पर स्थानीय पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर  अनुसंधान किया जा रहा था।

मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से मध्यप्रदेश सरकार ने प्रकरण का अनुसंधान सीबीआई को सौंप दिया था। सीबीआई ने जांच कर इंदौर की तत्कालीन सीबीआई न्यायाधीश शुभ्रा सिंह की कोर्ट में इस  मामले में चालान पेश किया। 10 जनवरी 2011 को न्यायाधीश शुभ्रा सिंह ने इस केस को कमिट करते हुए इस केस को सुनवाई के लिए भिंड सत्र न्यायालय को सौंप दिया।

सीबीआई ने न्यायाधीश शुभ्रा सिंह के इस आदेश को चुनौती देते हुए 2011 में सीबीआई ने उच्च न्यायालय में याचिका प्रस्तुत की। इसमें कहा गया कि सीआरपीसी के प्रावधानों के  मुताबिक इस मामले की सुनवाई इंदौर के सीबीआई कोर्ट में ही होना चाहिए। जिस पर शनिवार को न्यायाधीश वेदप्रकाश शर्मा की बेंच में याचिका की सुनवाई हुई।

कोर्ट ने जाटव हत्याकांड की भिंड सेशन कोर्ट में चल रही सुनवाई पर अंतरिम रोक लगा दी  है। इस रोक से आर्य के विरुद्ध इसी मामले में जारी गिरफ्तारी वारंट में राहत मिल सकती  है। याचिका की आगामी सुनवाई 22 दिसंबर के पश्चात मुकर्रर की गई है। (वार्ता) 

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

Gwalior Accident : हादसे के बाद CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP हटाए गए, 8 सस्पेंड, मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख

अगला लेख