Daily Horoscope
✕

कांग्रेस अध्यक्ष बने राहुल गांधी, भाजपा पर साधा निशाना

Updated: शनिवार, 16 दिसंबर 2017 (13:17 IST)
राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद कहा कि भाजपा आज हिंसा भड़काने और नफरत फैलाने की कोशिश कर रही है। हम इसे शांत करने में लगे हैं।
 
राहुल गांधी ने कहा...
 
* हर हमला लगातार हमें मजबूत बनाएगा।
* कांग्रेस हमेशा देश में भाईचारे के लिए काम करती है।
* वो कांग्रेसमुक्त भारत चाहते हैं। 
* कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रक्षा अब मेरी जिम्मेदारी। 
* कांग्रेस ग्रैंड ओल्ड और यंग पार्टी बनेगी। 
* कांग्रेस पर लगातार हमले हो रहे हैं। 
* गुस्से की राजनीति से लड़ेंगे और उन्हें हराएंगे। 
* वो गुस्सा करते हैं, हम प्यार करते हैं। 
* वो तोड़ते हैं, हम जोड़ते हैं। 
* वो आग लगाते हैं, हम बुझाते हैं। 
* भाजपा को समझाने की कोशिश, एक बार आग लगा दी तो उसे बुझाना मुश्किल। 
* भाजपा के लोगों ने देशभर में आग लगाई। 
* प्रधानमंत्री देश को पीछे ले जा रहे हैं। 
* कुछ लोग भारत को गरीब रखना चाहते हैं।
* आज लोगों को दबाने की राजनीति हो रही है। 
* राजनीति सेवा के लिए होती है। 
* भारत महान देश। 
 
सोनिया गांधी ने कहा...
 
* राजनीति में आने पर राहुल पर भयंकर हमले हुए। उन्होंने हमले झेले और मजबूत हुए। 
* राजनीतिक हमलों ने राहुल को मजबूत बनाया। 
* राहुल मेरा बेटा, उसकी तारीफ करना सही नहीं लगता। 
* कांग्रेस ही देश में असली परिवर्तन करेगी। 
* कांग्रेस को भी अंतरमन में देखना होगा। 
* सत्ता, शोहरत और स्वार्थ हमारा मकसद नहीं। 
* देश में भय का माहौल बनाया जा रहा है। 
* हम डरने वालों में से नहीं। 
* आज हमारे सामने बड़ी चुनौती। हमने जिम्मेदार और प्रगतिशील सरकार दी। 
* हमने देश के लिए अहम कानून बनाए। 
* हमने समाज के हर तबके का विकास किया। 
* कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफलता मिली। 
* सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए अध्यक्ष बनीं। 
* जब अध्यक्ष बनीं तो बहुत डरी हुई थीं। 
* इस घटना के 7 साल बाद पति की भी हत्या हुई। 
* पति और बच्चों को राजनीति से अलग रखना चाहती थीं।
* इंदिराजी की हत्या ने मुझे बदल डाला। 
* राजीवजी से शादी के बाद पहली बार राजनीति से मेरा परिचय हुआ। 
* फिर शुरू हुआ सोनिया का भाषण, कहा- इंदिराजी ने मुझे बेटी की तरह अपनाया। 
* पटाखों ने डाली सोनिया के भाषण में बाधा, कार्यकर्ताओं से की पटाखे न फोड़ने की अपील। 
* बतौर अध्यक्ष मेरा आखिरी भाषण।
* सोनिया गांधी ने कहा, राहुल को कांग्रेस अध्‍यक्ष बनने की बधाई। 
* कांग्रेस के सामने नया दौर और नई उम्मीदें। 
* पटाखों ने डाली सोनिया के भाषण में बाधा, कार्यकर्ताओं से की पटाखे न फोड़ने की अपील।
* पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने कहा, कांग्रेस के इतिहास में आज अहम दिन। राहुल के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी। 
* राहुल गांधी बने कांग्रेस अध्यक्ष, मुल्लापल्ली रामचन्द्रन ने दिया प्रमाणपत्र। 
* सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मनमोहनसिंह मंच पर पहुंचे। 
* राहुल गांधी और सोनिया गांधी एक साथ समारोह स्थल पर पहुंचे।
* प्रियंका गांधी भी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ समारोह स्थल पर पहुंचीं। 
* घर से निकले राहुल गांधी, कुछ ही देर में होगी ताजपोशी। 
* कांग्रेस नेता मुल्लापल्ली रामचन्द्रन कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं। मुल्लापल्ली ही राहुल को अध्यक्ष का सर्टिफिकेट देंगे।
* 47 साल के राहुल 132 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी के 49वें अध्यक्ष होंगे।
* पार्टी मुख्यालय 24, अकबर रोड, दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता पहुंचे हुए हैं।
* सीमित लोगों के लिए जगह होने के कारण सभी कार्यकर्ता समारोह स्थल पर नहीं पहुंच पाए हैं।
* कार्यकर्ता पार्टी मुख्यालय के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं। इनमें कुछ लोग आदिवासी वेशभूषा में नाच-गाकर जश्न मना रहे हैं तो कुछ लोग भोलेशंकर और हनुमानजी का भेष धारण कर खुशियां मना रहे हैं। 
* दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर में 'आदरणीय, पंडित राहुल गांधी' लिखा गया है।
* कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जश्न का माहौल। 
* राहुल की ताजपोशी के लिए कांग्रेस दफ्तर को सजा दिया गया है। राहुल की ताजपोशी का कांग्रेस में जुनून कुछ ऐसा है कि देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस पार्टी के दफ्तरों को सजाया गया है।
* इसके लिए 24, अकबर रोड स्थित कांग्रेस दफ्तर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
* इसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के अलावा अन्य राज्यों के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस ताजपोशी के साथ ही राहुल गांधी 132 साल पुरानी पार्टी की विरासत को संभाल लेंगे।
* 11 दिसंबर को राहुल गांधी कांग्रेस के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। कांग्रेस नेता एम. रामचन्द्रन ने इसका औपचारिक ऐलान किया था।
* राहुल की ताजपेशी से 1 दिन पहले शुक्रवार को सोनिया गांधी ने अपने रिटायर होने का ऐलान कर दिया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख