‘शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?’ एथेनॉल विरोध पर भड़के BJP सांसद जनार्दन मिश्रा
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध से नाराज रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि एथेनॉल नहीं चलेगा और केवल शुद्ध पेट्रोल चाहिए। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सांसद जनार्दन मिश्रा रीवा एयरपोर्ट से भोपाल और कोलकाता के लिए नई उड़ान शुरू होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का बचाव करते हुए कहा कि भारत अपनी जरूरत का पूरा कच्चा तेल देश में पैदा नहीं करता। भारत में करीब 20 प्रतिशत कच्चे तेल का उत्पादन होता है, जबकि बाकी जरूरत आयात के जरिए पूरी करनी पड़ती है।
उन्होंने एथेनॉल के इस्तेमाल को आर्थिक दृष्टि से जरूरी बताते हुए ब्राजील का उदाहरण भी दिया। सांसद ने कहा कि ब्राजील में 100 प्रतिशत एथेनॉल से वाहन चलाए जा रहे हैं। ऐसे में भारत में एथेनॉल मिश्रण को लेकर हो रहे विरोध पर उन्होंने सवाल उठाया।
“Do you expect pure petrol to come from your fathers house? When there isn't any pure petrol available in the country at all...”
— Shruti Dhore (@ShrutiDhore) August 9, 2026
Madhya Pradesh – BJP MP Janardan Mishra made this remark directed at those opposing ethanol.#JanardanMishra pic.twitter.com/gVieDtHdfG
पहले भी बयानों से चर्चा में रहे हैं जर्नादन मिश्रा
गौरतलब है कि जर्नादन मिश्रा इससे पहले भी विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने एक बार मोबाइल की लत पर कहा था कि 60 साल बाद पति-पत्नी के रिश्ते इस हद तक मोबाइल पर केंद्रित हो जाएंगे कि बच्चे भी आनलाइन पैदा होंगे। ये बच्चे स्टील के होंगे या फिर मांस और हड्डी के?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दाढ़ी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि मोदी की दाढ़ी में घर ही घर हैं, एक बार हिलाते हैं तो 50 लाख, दूसरी बार में एक करोड़। जितनी बार हिलाएंगे घर ही घर मिलेंगे, इसलिए आप लोग मोदी की दाढ़ी देखो, जब देखना बंद कर दोगे तो आवास मिलने भी बंद हो जाएंगे, जब तक मोदी की दाढ़ी रहेगी, आवास मिलता रहेगा।

