sundarkand
✕

राजन-साजन का भक्ति संगीत सुनकर इंदौर में बनारस-सा लगा

Updated: सोमवार, 27 जनवरी 2020 (23:28 IST)
इंदौर। बनारस घराने से ताल्लुक रखने वाले पंडित राजन और साजन मिश्र के गायन से मानो इंदौर में बनारस उतर आया। उन्हें खुद भी लगता है इंदौर गाने-बजाने के साथ ही खाने-पीने में भी बनारस जैसा है, इसलिए इंदौर उन्हें घर जैसा ही लगता है। 'लाभ मंडपम' में पंडित राजन-साजन ने अपने गायन की शुरुआत राग नंद से की।

अपनी खयाल गायकी के लिए जाने जाने वाले राजन और साजन मिश्र जब मंच पर आए तो उन्होंने श्रोताओं से आग्रह किया कि वे भी हमारी इस पूजा में शामिल हों। यह कहकर उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वे संगीत को पूजा की तरह मानते हैं। धवल केश और हल्के सुनहरे रंग के कुर्ते में मिश्र बंधु गाते वक़्त मंच पर सरस्वती की पूजा करते ही नज़र आए। लग रहा था जैसे वो प्रार्थना कर रहे हों।

वहीं दूसरी तरफ अपनी गायकी के एक ऊंचे मकाम पर पहुंचकर भी मिश्र बंधु अपनी सादगी और बनारसी देशी अंदाज़ में बहुत सहज और सरल थे। उनके साथ तबले पर हितेंद्र दीक्षित और हारमोनियम पर विवेक बंसोड़ ने संगत की।

राग नंद में गाए उनके भजन 'सकल बन ढूंढूं' ने श्रोताओं को अपने आराध्य की खोज में लीन और ध्यानस्थ सा कर दिया। प्रस्तुति में यह उनका पहला भजन था, लेकिन मंच के इस तरफ सुनकार अपने सुनने की क्रिया में चरम पर थे।

गायन में आमतौर पर एकल गायकी को तरज़ीह दी जाती है, लेकिन राजन और साजन मिश्र साथ में इस तरह घुल-मिलकर गाते हैं कि एकल गायकी की जरूरत महसूस नहीं होती। उनका आलाप श्रोताओं को एक ऊंचाई पर ले जाकर वहीं छोड़ देता है। फिर वे अपनी खरज के साथ श्रोताओं को फिर से अपनी गहराई में ले आते हैं।

अपने गायन की बनारसी शैली के साथ ही उनके आलाप में पंडित कुमार गंधर्व के आलाप की ध्वनि भी आती है। कई जगह पर उनके भजन में हल्की सी कबीर की छटा सी महसूस होती है।

भारतीय शास्त्रीय संगीत में पारंगत राजन-साजन जब भजन गाते हैं तो यह किसी भक्ति की तरह लगता है। 'अजहुँ न आए श्याम' भजन ने अपनी भक्ति से श्रोताओं को सराबोर कर दिया।

बनारस के रहने वाले मिश्र बंधुओं ने अपनी पहली प्रस्तुति श्रीलंका में दी थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्हें संगीत नाट्य अकादमी के साथ ही कई बड़े सम्मान मिल चुके हैं।

इंदौर म्यूजिक फेस्टिवल प्रतिवर्ष जनवरी में आयोजित होता है। संगीत गुरुकुल के अदिति काले और गौतम काले द्वारा यह समारोह आयोजित किया जाता है। पंडित जसराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में यह संगीत सभा होती है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख