dharma sangrah

इंदौर में आंखफोड़वा कांड! मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 11 मरीजों की आंखों की रोशनी गई

Updated: शनिवार, 17 अगस्त 2019 (17:09 IST)
इंदौर। इंदौर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 11 मरीजों की आंख की रोशनी चले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंदौर आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 11 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन के चलते उनकी रोशनी चली गई है।
 
शुरुआती जांच में डॉक्टरों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद मरीजों की आंख में जो दवा डाली गई, शायद उसके चलते मरीजों की आंख में इंफेक्शन हुआ है।
 
बताया जा रहा है कि मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में 8 अगस्त को एक शिविर लगाया गया था जिसमें मरीजों के ऑपरेशन के बाद धीमे-धीमे उनकी आंख की रोशनी ठीक होने की बजाय चली गई। आई अस्पताल का संचालन एक ट्रस्ट के जरिए हो रहा था। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल की ओटी को सील कर दिया है।
 
हैरत की बात यह है कि 2010 में इसी अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद करीब 20 लोगों की आंखों की रोशनी चल गई थी। इस बार फिर अस्पताल में कैंप लगाया गया और उसके बाद उनकी आंखों में इंफेक्शन हो गया और मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई। अस्पताल में मरीजों का कहना है कि ऑपरेशन के बाद उनकी आंख की रोशनी धीमे-धीमे चली गई और अब तक डॉक्टर भी कुछ नहीं कह पा रहे हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश- अपने गृह जिले में आंखफोड़वा कांड सामने आने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने घटना पर दु:ख जताया है। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वीकार किया है कि आई हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद 11 मरीजों की आंखों की रोशनी चली गई है।
 
पूरे मामले की जांच के लिए मंत्री ने 7 सदस्यीय समिति की घोषणा करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पूरे मामले की जांच इंदौर कमिश्नर की अगुवाई में 7 सदस्यीय कमेटी करेगी जिसमें इंदौर कलेक्टर समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मरीजों की आंख की रोशनी वापस लाने के बाद सरकार पूरी कोशिश करेगी और इसके लिए बाहर के डॉक्टरों की भी मदद ली जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही पीड़ित परिवार को 20 हजार की फौरन मदद दी जाएगी, वहीं पूरे मामले पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी संज्ञान लिया है।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

थिएटर में चप्पल उतारकर फिल्म देख रहे थे मुस्लिम बुजुर्ग, 'हनुमान अंश' का यह वीडियो जीत रहा लोगों का दिल

Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड: सीएम धामी ने 9.91 लाख से अधिक पेंशनर्स के खातों में ट्रांसफर किए 147 करोड़, 5,605 नए लाभार्थी भी जुड़े

नेपाल में चमत्कार; बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकाले गए 2 लोग, अभी भी फंसे हैं सैकड़ों वर्कर

स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर बवाल, निशु आजाद के पिता पर हमले को लेकर CJP ने घेरा थाना

अगला लेख