suvichar
✕

Indore : पति ने पत्नी को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी, मोबाइल में कैद हुई घटना

Updated: सोमवार, 29 जुलाई 2024 (17:42 IST)
Husband hanged his wife after video calling her : इंदौर में 30 वर्षीय व्यक्ति ने पारिवारिक कलह में अपनी पत्नी को वीडियो कॉल करके कथित तौर पर फंदा लगा लिया और उसकी पत्नी ने इस घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
ALSO READ: पिता ने मैसेजिंग ऐप डाउनलोड करने से किया था मना, बेटी ने लगा ली फांसी
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के निवासी मनोज निर्मल (30) का अपनी पत्नी से विवाद था और अनबन के चलते वह इन दिनों मायके में रह रही थी। उन्होंने बताया कि एक निजी कंपनी में कूरियर डिलीवरी का काम करने वाले निर्मल ने अपनी पत्नी को रविवार को वीडियो कॉल किया और छत के पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
ALSO READ: UP : शादी के चंद घंटे बाद घर में छाया मातम, दूल्हे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
सिंह ने बताया कि निर्मल की पत्नी ने इस घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया जिसे पुलिस ने उससे बरामद कर लिया है। उन्होंने निर्मल की पत्नी के नाम का खुलासा किए बगैर बताया कि आत्महत्या के मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। सिंह ने बताया कि निर्मल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।(भाषा)
Edited by: Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

LAC : अरुणाचल में भारत-चीन सेना फिर आमने-सामने? ITBP प्रमुख के बयान के बाद विदेश मंत्रालय का आया बड़ा बयान

क्या विज्ञान सच कर रहा है अलकेमिस्ट्स का सपना? पारे से लैब में बना सोना, जानिए क्यों नहीं गिरेंगे मौजूदा दाम

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

अगला लेख