sundarkand

MP पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आमों की आड़ में ले जाया जा रहा 6.19 करोड़ का गांजा पकड़ा

Updated: सोमवार, 31 मई 2021 (12:20 IST)
इंदौर। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने मध्यप्रदेश के सागर शहर के नजदीक बड़ी मुहिम में 3,092 किलोग्राम गांजे के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। नशीले पदार्थ को एक ट्रक में आमों के बोरों की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा था। डीआरआई की सोमवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक मादक पदार्थों के काले बाजार में गांजे की इस जब्त खेप की कीमत 6.19 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। यह राज्य में डीआरआई की पकड़ी गई अब तक की सबसे बड़ी खेप है।

ALSO READ: Weather update : मानसून को लेकर असमंजस, जानिए कितना सटीक रहता है अनुमान?
 
विज्ञप्ति में बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात सागर के पास एक ट्रक को रोका गया। राजस्थान में पंजीकृत इस मालवाहक गाड़ी की तलाशी लिए जाने पर इसमें गांजे की कुल 3,092 किलोग्राम वजनी बोरियां मिलीं। मादक पदार्थ को छिपाने के लिए इस पर आमों के बोरे लाद दिए गए थे। 
 
विज्ञप्ति के मुताबिक ट्रक में सवार 3 लोगों को गांजे की अवैध खेप अपने पास रखने और इसकी तस्करी के आरोपों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में डीआरआई की विस्तृत जांच जारी है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख