Hanuman Chalisa
✕

इंदौर को लगी बुरी नजर...इन्द्र देवता ने दिखाया रौद्र रूप

Updated: सोमवार, 5 जून 2017 (21:34 IST)
इंदौर। जब से देवी अहिल्याबाई होलकर के शहर इंदौर को स्वच्छता के मामले में पूरे देश में पहला स्थान हासिल हुआ है, तब से सभी दूर शहर के चर्चे हैं। अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री इंदौर की सफाई व्यवस्था को देखने के लिए अपने मंत्रियों को भेजने का फैसला कर चुके हैं। इसी बीच सोमवार को देर शाम एक ऐसी प्राकृतिक आपदा आ गई, जिसके बाद लोगों की जुबां पर यही लफ्ज हैं.. 'लगता है इंदौर को किसी की बुरी नजर लग गई है..'। यहां पर इन्द्र देवता ने जो रौद्र रूप दिखाया, उसने पिछले साल उज्जैन के सिंहस्थ में आई तूफानी बारिश की यादें ताजा कर दीं।
 
ग्रीष्म के दिनों में 'रोहिणी नक्षत्र' आता है और माना जाता है कि 'नवतपा' के बाद रोहिणी गलती है और अच्छी बारिश होती है...25 मई से नवतपा शुरू हुआ वह जून के प्रथम सप्ताह में खत्म भी हो गया लेकिन बीच में ऐसा भी वक्त देखा गया, जब नवतपा के बीच रोहिणी गलकर बरस पड़ी..तभी से लगने लगा था कि इंदौर पर 'ग्रहण' लग गया है। नवतपे में बारिश आने को बुरा माना जाता है...
सोमवार से पहले शनिवार की आधी रात को भी बारिश हुई परंतु उस समय लोग घरों में थे, लेकिन आज दशहरा मैदान पर जिस तरह का तूफान का सैलाब आया, उसने इन्द्र देवता के रौद्र रूप के प्रत्यक्ष दर्शन कर लिए। इंदौर नगर निगम ने 'प्रणाम इंदौर' का कार्यक्रम इसलिए रखा था, ताकि वह उन सफाईकर्मियों का सम्मान कर सके, जिनकी बदौलत इंदौर शहर स्वच्छता के मामले में देश में अव्वल आया है। 
यह कार्यक्रम पहले भी दो बार स्थगित किया गया है, क्योंकि अतिथियों की तारीखें नहीं मिली थीं। शारीरिक श्रम और रुपयों की बरबादी हुई सो अलग..इस बार सभी की सहमति से 5 जून की तारीख तय की गई, मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंचासीन हुए। 
 
दशहरा मैदान पर जब सभी वीआईपी आ चुके थे, तभी लगा कि आसमान फट पड़ा है..तूफानी बारिश ने सब तहस-नहस कर डाला। हवा के तेज रुख से डोम डोलने लगा। लोहे से बना यह मजबूत डोम जब हिलने लगता तो संभावित आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल बिजली काटने के आदेश दिए। बिजली कटने के बाद यह डोम भरभराकर गिर गया। यदि समय रहते बिजली नहीं काटी जाती तो करंट फैलने से कई लोगों की जान जा सकती थी। 
 
इस हादसे के बाद आधे घंटे तक मुख्यमंत्री चौहान घटनास्थल पर ही रहे और बचाव कार्य के निर्देश देते रहे। बाद में वे यूनिक अस्पताल भी गए जहां 15 से 20 लोग भर्ती थे। 6 हजार लोगों के लिए दशहरा मैदान पर भोजन की व्यवस्था की गई थी लेकिन घनघोर बारिश में भोजन सामग्री भीग गई। बारिश ने जो तबाही मचाई, उस मंजर को याद करके लोग सिहर उठते हैं। (वेबदुनिया न्‍यूज)
ALSO READ: तेज बारिश ने 'प्रणाम इंदौर' के आयोजन पर पानी फेरा
ALSO READ: वैंकेया नायडू, सुमित्रा महाजन और शिवराज बाल-बाल बचे

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

अगला लेख