Hanuman Chalisa
✕

प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे 5 पाकिस्तानी हिरासत में

Updated: सोमवार, 5 जून 2017 (21:10 IST)
जयपुर। राजस्थान के बाड़मेर जिले के गडरा रोड थाना क्षेत्र से रविवार को दो महिलाओं समेत पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गडरा रोड रेलवे स्टेशन से उस समय हिरासत में लिया गया, जब ये लोग बाड़मेर के प्रतिबंधित क्षेत्र में अपने परिचितों के यहां दो दिन रूकने के बाद जोधपुर लौटने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
 
थानाधिकारी करण सिंह ने सोमवार को बताया कि पाकिस्तान के सांगड निवासी खोजो भील (60), उनके पुत्र नरेश भील (10), चांदू भील (75), उनकी पत्नी धाई भील (70), पौत्री धरमी बाई (12) को कल गडरा रोड स्टेशन से हिरासत में लिया गया।
 
उन्होंने बताया कि पांचों के पास जोधपुर तक का वीजा है, लेकिन ये लोग बाड़मेर के प्रतिबंधित क्षेत्र में दो दिन पूर्व अपने किसी परिचित के यहां बिना अनुमति के रूकने के बाद कल वापस जोधपुर लौटने के लिए गडरा रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। पांचों ने वीजा नियमों का उल्लघंन कर बाड़मेर के प्रतिबंधित क्षेत्र का दौरा किया।
 
उन्होंने बताया कि खोजो और उनके पुत्र नरेश दो वर्ष पूर्व जोधपुर आए थे जबकि तीन अन्य लोग बीस दिन पहले जोधपुर आए  थे। सभी लोगों से संयुक्त पूछताछ की जा रही है। पश्चिमी राजस्थान का बाड़मेर जिला उन चार जिलों में से एक है जिसकी सीमा पाकिस्तान से लगी है। (भाषा) 
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख