biodatamaker

एमपी में भारी बारिश, 2 लोगों की मौत, सेना ने उतारे हेलीकाप्टर, 24 घंटे में 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Updated: सोमवार, 2 अगस्त 2021 (23:57 IST)
भोपाल/शिवपुरी/श्योपुर, पिछले 24 घण्टे से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते मध्य प्रदेश के शिवपुरी एवं श्योपुर जिलों में सोमवार को दो लोगों की वर्षाजनित घटनाओं में मौत हो गई है, जबकि शिवपुरी जिले के तीन गांवों के कई लोग बाढ़ के पानी में फंस गये हैं, जिन्हें बचाने के लिए सोमवार शाम को सेना के हेलीकाप्टर लगाये गए।

शिवपुरी के जिलाधिकारी अक्षय कुमार सिंह ने ‘भाषा’ को फोन पर बताया कि जिले में सेना के चार हेलीकॉप्टर पहुंच गए हैं और बाढ़ के पानी से घिरे तीन गांवों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का काम जारी है।

उन्होंने कहा कि गांवों के बाढ़ की चपेट में आने की जानकारी मिलते ही बचाव अभियान शुरू कर दिया गया और लोगों को नाव की मदद से भी वहां से सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है। उन्होंने लोगों से हिम्मत रखने और किसी ऊंचे स्थान पर बैठकर राहत पहुंचने का इंतजार करने को कहा गया है।

शिवपुरी जिले के फिजिकल थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि शिवपुरी नगर के कमला गंज इलाके में रहने वाली जिला अस्पताल की एएनएम (सहायक नर्स दाई) सुमनलता जोशी (50) की सोमवार को करंट लगने से मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि बारिश का पानी उनके घर में भर गया था जिसके बाद घर में करंट फैल गया और करंट लगने से एएनएम की मौत हो गई।

उन्होंने कहा,‘हालात यह हैं कि शिवपुरी शहर के कई कॉलोनियों में पानी भरा हुआ है। घरों में पानी घुसने से सामान तैर रहा है। बिजली कंपनी ने सुबह से शिवपुरी शहर की बिजली आपूर्ति बंद कर रखी है, क्योंकि कई ट्रांसफार्मर भी आंशिक तौर पर पानी की डूब में हैं’

इसी बीच, श्योपुर से मिली रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को श्योपुर जिले के कराहल तहसील के पहेला गांव में धीरज सिंह गुर्जर (45) की बरसात के पानी के गड्ढे में डूबने से मौत हो गई।

कराहल उपमंडलीय अधिकारी (एसडीएम) ब्रिजेन्द्र सिंह यादव ने बताया, ‘पहेला गांव में धीरज घर से कुछ दूरी पर स्तिथ मंदिर पर बेलपत्र लेकर पूजा करने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में बने गड्ढे में भरे पानी में वह गिर गया। गड्ढे में अधिक पानी होने के कारण वह डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई है’

श्योपुर जिले के विजयपुर बस अड्डे के पास एक विवाह मंडप में सोमवार सुबह बाढ़ का पानी घुस जाने से वहां फंसे करीब 60 लोगों को पुलिस और प्रशासन की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। प्रदेश के अधिकांश भागों विशेषकर शिवपुरी एवं श्योपुर में आज भी मूसलाधार बारिश जारी रही।

आईएमडी ने अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के 25 जिलों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है जिसके चलते रेड अलर्ट एवं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। (भाषा)

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

ट्रंप की टैरिफ नीति से बिगड़े समीकरण, भारत, चीन और रूस के गठबंधन से बढ़ेगी अमेरिका की टेंशन

‘GDP ग्रोथ का जश्न आम आदमी कैसे मनाए?’ खरगे ने PM मोदी पर साधा निशाना, बेरोजगारी-महंगाई से लेकर असमानता तक गिनाईं चुनौतियां

पीएम मोदी का नया मंत्र- Wed in India, आखिर क्या है इसके मायने?

दवाओं पर अब तक लागू नहीं हुआ नया नियम, पूरी स्‍ट्रिप खरीदने को मजबूर मरीज, पैकेजिंग बदली तो बढ़ेगा जेब पर भार

खटीमा में सीएम धामी ने उठाया चाय का लुत्फ, राहुल गांधी पर साधा निशाना

अगला लेख