dharma sangrah
✕

Harda Factory Blast मामले में पुलिस ने 3 और लोगों को किया गिरफ्तार

Updated: रविवार, 11 फ़रवरी 2024 (21:42 IST)
मध्यप्रदेश के हरदा शहर में पटाखा कारखाने में विस्फोट और आग लगने के मामले में 3 और लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं।  इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक घायल हो गए थे। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि अब तक इस मामले में कारखाने के 2 मालिकों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
 
उन्होंने बताया कि पुलिस ने अमन तमखाने (31) और आशीष तमखाने (35) को शनिवार को गिरफ्तार किया, जबकि अभिषेक अग्रवाल (34) को रविवार को गिरफ्तार किया गया।
 
अधिकारी ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में पुलिस ने कारखाने के मालिक राजेश अग्रवाल तथा सोमेश अग्रवाल और पर्यवेक्षक रफीक खान को गिरफ्तार किया था।
 
उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या के लिए सजा), 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 150 किलोमीटर दूर हरदा शहर के बाहरी इलाके मगरधा रोड पर बैरागढ़ इलाके स्थित एक पटाखा कारखाने में सात फरवरी को एक विस्फोट और उसके बाद आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक घायल हो गए थे। भाषा

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख