ramcharitmanas

अफसर कर रहे विधायकों का विशेषाधिकार हनन, गोपाल भार्गव ने की कार्रवाई की मांग

Updated: शुक्रवार, 1 मार्च 2019 (15:39 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर अफसरशाही को लेकर सियासत तेज हो गई है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंत्रियों के दिए उत्तर को लेकर जमकर सियासत हुई थी।
 
मंदसौर गोलीकांड, नर्मदा किनारे पेड़ लगाने और सिंहस्थ को लेकर विधायकों के लगाए गए सवाल के जवाब के बाद कमलनाथ सरकार के मंत्री खुद अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ गए थे। मंत्रियों के जवाब से सदन में सरकार की खूब किरकिरी भी हुई, जिसके बाद आनन-फानन में मंत्रियों को सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा था।
वहीं अब नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के विधानसभा अध्यक्ष को लिखे गए एक पत्र ने फिर इस मुद्दे को हवा दे दी है। विधानसभा अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में गोपाल भार्गव ने कई विभागों के सचिव और प्रमुख सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अफसर बिना विभागीय मंत्रियों के अनुमोदन के विधानसभा में सीधे उत्तर भेज रहे हैं, जबकि संबंधित विभाग के मंत्रियों के नाम से प्रश्न उत्तर पुस्तिका में इसका उल्लेख किया गया है।
 
गोपाल भार्गव ने इस पूरी स्थिति को अत्यंत आपत्तिजनक और असंवैधानिक बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष से इस पूरे मामले में विशेषाधिकार हनन समिति को सौंपने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव का कहना है कि विधायकों के पूछे गए प्रश्न का उत्तर केवल संबंधित मंत्री ही दे सकते हैं।

ऐसे में ये पूरा मामला सीधे तौर पर विधायकों के विशेषाधिकार से जुड़ा है, इसलिए इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। अपने पत्र में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अगर कोई कार्रवाई नहीं होती तो विधायकों के संवैधानिक अधिकार की रक्षा के लिए कोर्ट में जनहित याचिका लगाएंगे।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख