Hanuman Chalisa
✕

विमान हादसे में जान गंवाने वाले वायुसेना अधिकारी का अंतिम संस्कार

Updated: शुक्रवार, 1 मार्च 2019 (15:05 IST)
चंडीगढ़। जम्मू और कश्मीर के बडगाम जिले में एक हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ का पूरे सैन्य सम्मान के साथ शुक्रवार को यहां अंतिम संस्कार किया गया।
 
अधिकारी का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को विमान से यहां वायुसेना स्टेशन लाया गया था। उनकी पार्थिव देह को वायुसेना वाहन से यहां सेक्टर 44 स्थित उनके आवास से श्मशान घाट लाया गया। 
 
वशिष्ठ की पत्नी स्क्वाड्रन लीडर आरती ने अंतिम संस्कार से पहले अपने पति को श्रद्धांजलि दी। आरती ने वर्दी पहनकर अपने पति को श्रद्धांजलि दी। सिद्धार्थ वशिष्ठ के पिता ने उन्हें मुखाग्नि दी। वायु सेना ने अधिकारी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे बल एवं नागरिक प्रशासक के अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में वशिष्ठ को बंदूक की सलामी दी। चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और हरियाणा के मंत्री नायब सैनी भी इस दौरान मौजूद थे।
 
वशिष्ठ (31) और उनके परिवार की पिछली तीन पीढ़ियों ने सशस्त्र बलों के लिए सेवाएं दी हैं। वह 2010 में वायुसेना में शामिल हुए थे और पिछले महीने केरल में आई बाढ़ के दौरान बचाव अभियान में उनकी भूमिका के लिए उन्हें सम्मानित किया गया था।
 
जम्मू और कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान के दोनों चालक और विमान में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए थे। हादसे में एक स्थानीय नागरिक की भी मौत हो गई थी।  (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

अगला लेख