sundarkand
✕

भोपाल के चर्चित लव जिहाद रेप केस में पहला चालान पेश. पीड़िता को बहन कह कर बनाया हवस का शिकार

Updated: शनिवार, 14 जून 2025 (11:03 IST)
राजधानी भोपाल के एक प्राइवेट कॉलेज की छात्राओं से रेप, ब्लैकमेलिंग और लव जिहाद केस में आरोपियों के खिलाफ एसआईटी ने पहली चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है। राजधानी की बागसेवनिया पुलिस ने मुख्य आरोपी फरहान खान और साहिल खान के खिलाफ चालान पेश किया है पास्को एक्ट विशेष न्यायाधीश नीलम मिश्रा की अदालत में चालान पेश किया गया है। एसआईटी ने इस केस में 240 पन्नों का चालान पेश किया जिसमें 57 गवाहों को शामिल किया गया है। पीड़िताओं के बयान, उनकी मेडिकल रिपोर्ट अश्लील वीडियो और फॉरेंसिक रिपोर्ट्स सबूत के तौर पर पेश की गई हैं। पुलिस ने अब तक छह मामलों में कार्यवाही की है जिसमें फरहान साहिल साद नबील और अली खान गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि कोलकाता निवासी अबरार फरार है।

क्या है पूरा मामला?- राजधानी के बागसेवनिया थाना इलाके में 12 अप्रैल को एक पीड़िता ने शिकायत की थी कि  फरहान और साहिल ने उसके साथ रेप किया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉर्सों और धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस जांच में सामने आया  है कि आरोपी फरहान पीड़िता को बहन कहता था और बाद में घर लाकर उसके साथ रेप किया। इसके साथ उस पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव बनाया। इसके बाद उसने पीड़िता को धमकी भी दी।

कॉलेज और डांस एकेडमी के जरिए हिंदू लड़कियों का शिकार-  राजधानी के चर्चित लव जिहाद केस में कई खुलासे हुए है। मामले के आरोपी आरोपी एक गैंग बनाकर कॉलेज और डांस क्लास के जरिए हिंदू युवतियों को अपना शिकार बनाते थे। इसके लिए गिरोह से जुड़ा एक आरोपी साहिल डांस एकेडमी चलाता था और वह अपने एकडेमी में हिंदू लड़कियों को एडमिशन देता था जिसके बाद वह डांस सीखाने के बहाने लड़कियों के करीब आकर उनको हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल के झांसे में लेकर प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ रेप करते और फिर घटना का वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करते थे। इतना ही नहीं, वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित लड़कियों की सहेलियों को भी अपना शिकार बनाते थे और अपने साथियों तक लड़कियों की सप्लाई करते थे।

आरोपियों ने भोपाल, इंदौर के साथ छोटे शहरों  की हिंदू लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी साहिल ने बताया है कि पहले बार उसने बैतूल की एक युवती जो डांस सीखने आती थी उससे पहली बार कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसने रेप किया था। वहीं पीड़िता  के अश्लील वीडियो के बनाकर उसे ब्लैकमेल कर कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया और अपने दोस्त फरहान से भी अपने ही रूम पर रेप करवाया। आरोपी साहिल के साथ ही उसका दोस्त फरहान खान, अली खान, शाजी उर्फ शम्सुद्दीन, अबरार और नबील मिलकर संगठित अपराध के तौर पर हिंदू लड़कियों को फंसाने और उनके साथ रेप की वारदात को अंजाम दे रहे थे। अभी पुलिस इन मामलों की  जांच  कर रही है और जल्द ही सभी मामलों में चालान पेश करेगी।


 
लेखक के बारे में
भोपाल ब्यूरो
वेबदुनिया भोपाल ब्यूरो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों के प्रकाशन का प्रमुख केंद्र है। भोपाल ब्यूरो से प्रदेश की सियासत, अपराध, व्यापार, खेल,  धर्म-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें सटीकता और निष्पक्षता के साथ प्रकाशित की जाती हैं।.... और पढ़ें

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख