Hanuman Chalisa
✕

MP में ब्राह्मणों पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, सस्पेंड हुई महिला कांस्टेबल

Updated: सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 (12:01 IST)
मध्यप्रदेश में एक महिला कांस्टेबल अंजू देवी जायसवाल ने ड्यूटी के दौरान ब्राह्मणों के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की थी। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने वायरल वीडियो के आधार पर महिला कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। घटना 24 अक्टूबर को एक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुई थी, जहां अंजू ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

मामला मध्य प्रदेश के सीधी जिले का है। यहां ड्यूटी के दौरान ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला कांस्टेबल अंजू देवी जायसवाल को पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वायरल वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें कांस्टेबल अंजू पुलिस वर्दी में ड्यूटी स्थल के दौरान ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करती नजर आई थी।

घटना 24 अक्टूबर की है, जब शहर के एक स्कूल में गायिका शहनाज अख्तर का कार्यक्रम आयोजित था। यहां महिला कांस्टेबल अंजू की ड्यूटी लगाई गई थी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ब्राह्मणों को लेकर अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला तेजी से बढ़ने लगा और पुलिस विभाग की छवि पर भी सवाल उठे।

ब्राह्मण समाज के संगठनों ने सोशल मीडिया पर महिला कांस्टेबल के आचरण को लेकर सवाल उठाए थे और सीधी के पुलिस अधीक्षक से तुरंत कार्रवाई की मांग की। वीडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने जांच कराई। जांच के आधार पर स्पष्ट हुआ कि ड्यूटी के दौरान महिला कांस्टेबल ने पुलिस वर्दी में अमर्यादित व्यवहार कर विभाग की छवि को धूमिल किया।

महिला कांस्टेबल के आचरण को कदाचरण मानते हुए कार्रवाई की गई। आदेश के मुताबिक, महिला कांस्टेबल अंजूदेवी जायसवाल को 25 अक्टूबर को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र, जिला सीधी निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा, लेकिन वे पुलिस अधीक्षक की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगी और अपनी उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज करानी होगी।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख