dharma sangrah
✕

अवैध संबंधों के चलते पिता ने कर दी अपने बेटे की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Updated: शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (10:55 IST)
देवास। देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र से एक लोमहर्षक समाचार सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने  अपने ही 15 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने पिता को एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
 
यह मामला देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र का है। जहां पिता ने पहले तो अपने बेटे के दोनों हाथ काट दिए, फिर गला घोंटकर उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी पिता और महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 2 दिसंबर की रात को बेटे ने एक महिला के साथ अपने पिता को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था और इसके बाद से महिला लगातार दबाव डाल रही थी कि या तो इसे रास्ते से हटाओ या मैं आत्महत्या कर लूंगी।
 
इसके बाद आरोपी पिता ने उसी महिला के साथ मिलकर साजिश रची और 5 तारीख की रात 3 बजे अपने बेटे को खेत पर लेकर गया। आरोपी पिता ने पहले तो वहां बेटे के दोनों हाथ काट दिए ताकि वह विरोध न कर सके। फिर इसके बाद बेटे के गले में रस्सी का फंदा डालकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख