Daily Horoscope

जबलपुर में फूड इंस्पेक्टर निकला काली कमाई का कुबेर,आय से 600% से ज्यादा संपत्ति का खुलासा

Updated: शुक्रवार, 7 जुलाई 2023 (18:36 IST)
मध्यप्रदेश में चुनावी साल में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का एक के बाद एक खुलासा होता जा रहा है। शुक्रवरार को ईओडब्ल्यू ने सागर में पदस्थ फूड एंड ड्रग के अधिकारी अमरीश दुबे के ठिकानों पर छापा मारा। आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो ने शुक्रवार सुबह खाद्य एवं औषधि विभाग के अधिकारी अमरीश दुबे के जबलपुर, सागर एवं नरसिंहपुर स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान EOW को अमरीश दुबे के पास स आय से 600 गुना अधिक संपत्ति होने का खुलासा हुआ।

खाद्य एवं औषधि अधिकारी अमरीश दूबे के पास जबलपुर में 90 लाख का आलीशान ट्रिप्लेक्स होने के साथ शुगर मिल में 90 लाख के इन्वेस्टमेंट के दस्तावेज़ मिले हैं। इसके साथ जबलपुर के शताब्दीपुरम में 2400 स्क्वायरफीट का 65 लाख क़ीमत का प्लॉट मिला है। इसके साथ ही टीम को नरसिंहपुर में दो प्लॉट, एक बैंक लॉकर की जानकारी भी मिली। निरीक्षक अमरीश दुबे के जबलपुर, सागर, नरसिंहपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में कई संपत्तियां होने का खुलासा हुआ है। वहीं अमरीश दुबे के जबलपुर स्थित घर आलीशान सुख-सुविधाओं का साज़ो-सामान भी मिला है।

खाद्य एवं औषधि अधिकारी अमरीश दूबे की 2008 में नियुक्ति हुई थी। उसके बाद 2011 में खाद्य सुरक्षा अधिकारी की ज़िम्मेदारी उन्हें मिली थी। अमरीश दुबे लंबे समय तक जबलपुर में पदस्थ रहे हैं, फिलहाल सागर में पोस्टेड हैं। दरअसल, आय से अधिक संपत्ति होने की खबर पर ईओडब्ल्यू ने रेड मारी है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख