dharma sangrah
✕

औद्योगिक गतिविधियों में तेजी से एमपी में जून के दौरान 17 फीसदी बढ़ी बिजली की खपत

Updated: शनिवार, 3 जुलाई 2021 (15:05 IST)
इंदौर। कोविड-19 की दूसरी लहर का प्रकोप घटने के बाद खासकर आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों में तेजी के चलते पश्चिमी मध्यप्रदेश में जून के दौरान बिजली की खपत 17 फीसदी बढ़कर 187 करोड़ यूनिट पर पहुंच गई। पिछले साल जून में पश्चिमी मध्यप्रदेश में 160 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हुई थी। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एक आला अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

ALSO READ: बिना बिजली ऑक्सीजन का प्रवाह सुनिश्चित करेगा ‘जीवन वायु’
 
कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर ने बताया कि महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप घटने के बाद पश्चिमी मध्यप्रदेश में आम जनजीवन तेजी से बहाल हो रहा है और औद्योगिक इकाइयों में भी बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर शहर में 16 जून को रिकॉर्ड 1 करोड़ 3 लाख यूनिट बिजली की खपत हुई। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सूबे के मालवा-निमाड़ अंचल के 15 जिलों में बिजली आपूर्ति का जिम्मा संभालती है।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख