Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में डॉक्टर्स की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, गंभीर मरीजों को प्राइवेट अस्पताल शिफ्ट करने की तैयारी

Updated: बुधवार, 3 मई 2023 (13:15 IST)
Doctors Strike:मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में पदस्थ 10 हजार से अधिक डॉक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। एक साथ डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। हड़ताल के चलते मेडिकल कॉलेजों, सरकारी अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बुरी तरह चरमरा गई है। वहीं डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के बाद स्थानीय प्रशासन निजी अस्पताल के डॉक्टरों की सेवाएं लेने के साथ गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को निजी अस्पताल रेफर करने की भी तैयारी कर रखी है।
 
अगर बात राजधानी भोपाल की करें तो राजधानी के दोनों बड़े सरकारी अस्पतालों हमीदिया और जय प्रकाश अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल का खासा असर देखा गया। आम दिनों के तुलना में मरीज अस्पताल कम पहुंच रहे है वहीं जो मरीज पहुंच रहे है उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ा रहा है। डॉक्टरों की हड़ताल के बाद जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी सुबह अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का देखा।

भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह सुबह हमीदिया अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। हमीदिया अस्पताल में डेढ़ सौ से अधिक निजी डॉक्टरों को तैनात किया गया है, वहीं अस्पताल के निरीक्षण के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने दावा किया कि अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं  सुचारू रूप से जारी है। वहीं इमरजेंसी केस में मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा जहां उनका इलाज सरकारी खर्च पर होगा। इसके लिए राजधानी भोपाल के चिरायु, आरकेडीएफ और जेके अस्पताल में डेढ़ हजार बेडों की व्यवस्था की गई है।

सरकार की डॉक्टरों से अपील–मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सांरग ने कहा कि डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से लगातार बातचीत जारी है और सरकार ने डॉक्टरों की सभी मांगे लगभग मान ली है। उन्होंने कहा कि जब डॉक्टरों की मांगों पर विचार के लिए सरकार ने हाईपवार कमेटी बनाई और डॉक्टरों की 95 फीसदी मांगों पर सहमति हो गई है। डॉक्टरों की एक-दो मांगों पर गतिरोध बना हुआ है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने डॉक्टरों से अपील की मरीजों के हित में डॉक्टर्स हड़ताल पर नहीं जाए, सरकार उनकी संभी मांगे मनाने के लिए तैयार है।

वहीं इससे पहले डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए मंगलवार रात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद स्थिति की समीक्षा करने के साथ प्रदेश के सभी कलेक्टर्स और कमिश्नर्स को शासकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और सुचारू रूप से  जारी ऱखने के लिए आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए।

क्या है डॉक्टरों की मांग?-प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के 10 हजार से अधिक डॉक्टरों के हड़ताल जाने का मुख्य कारण केंद्र के साथ अन्य राज्यों की तर्ज पर मध्यप्रदेश के चिकित्सकों के लिए DACP  योजना का प्रावधान हो। इसे साथ करने और स्वास्थ्य विभाग,चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं ईएसआई की वर्षों से लंबित विभागीय विसंगतियां दूर करने की मांग शामिल है।

वहीं हड़ताल पर गए डॉक्टर्स की मांग है कि चिकित्सकीय विभागों में तकनीकी विषयों पर प्रशासनिक अधिकारियों का हस्तक्षेप दूर किया जाए। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा चिकित्सकों (MBBS) की MPPSC के माध्यम से की जाने वाली नियुक्ति / चयन प्रक्रिया में प्रतिशत परिधि को समाप्त कर संशोधन करने के साथ जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के ग्रेजुएशन के बाद ग्रामीण सेवा बॉन्ड राशि और ट्यूशन फीस जो कि देश में सर्वाधिक है, को कम किया जाए। इसके साथ विभाग में कार्यरत समस्त बंधपत्र डॉक्टरों का वेतन समकक्ष संविदा डॉक्टरों के समान किया जाए।
 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

PM मोदी का छात्रों के नाम Video संदेश, पेपर लीक पर और सख्त होगा कानून, कैबिनेट लाएगी नया बिल

गुजरात में बाढ़ का संकट, 1,200 सड़कें बंद और स्कूलों में छुट्टी, PM मोदी ने CM से की बातचीत, केंद्र देगा हरसंभव मदद

Kusha Missile : अब आसमान से हमला करना पड़ेगा भारी, भारत की 'कुशा' मिसाइल हवा में ही तबाह करेगी दुश्मन के फाइटर जेट, ड्रोन और क्रूज मिसाइल

गोरखपुर में विकास की नई तस्वीर, 12 दिन में CM योगी ने शुरू कराए 1,753 रुपए करोड़ के प्रोजेक्ट्स

NEET पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज, CJP आंदोलन के बीच केंद्र सरकार और विपक्ष आमने-सामने, राहुल गांधी का मार्च, अन्ना हजारे का मौन आंदोलन

अगला लेख