dharma sangrah
✕

डॉक्टरों ने युवक के पेट से निकाले सिक्के, कील और ब्लैड

Updated: रविवार, 26 नवंबर 2017 (18:55 IST)
सतना (मप्र)। रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने 32 वर्षीय एक युवक के पेट का ऑपरेशन कर उसमें से सिक्के, कील और चेन सहित लोहे की लगभग पांच किलोग्राम सामग्री निकाली है।
 
अस्पताल के डॉक्टर प्रियंक शर्मा ने आज बताया कि पिछले शुक्रवार को सात डॉक्टरों की टीम ने 32 वर्षीय मोहम्मद मकसूद का ऑपरेशन कर उसके पेट से 263 सिक्के, 10 से 12 शेविंग ब्लेड, कांच के टुकड़े, कुत्ते को बांधने वाली छह इंच लम्बी लोहे की जंजीर, बोरा सिलने वाले 4 सूओं सहित लोहे की लगभग पांच किलोग्राम सामग्री निकाली है।
 
उन्होंने बताया कि सतना जिले के सोहावल का रहने वाला मकसूद शनिवार 18 नवंबर को अस्पताल की ओपीडी में आया था। तीन माह से मरीज के पेट में दर्द होने की शिकायत पर 20 नवंबर को उसकी जांच की गई और शुक्रवार को उसकी सर्जरी की गई।
 
चिकित्सकों ने परिजनों के हवाले से बताया कि छह माह पहले मकसूद का इलाज सतना में चल रहा था, जहां सर्जरी विभाग के कुछ डॉक्टरों ने टीबी का रोग बताकर उसका उपचार किया लेकिन जब उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो मरीज को रीवा के मेडिकल कॉलेज लाया गया। इसके बाद जांच में मरीज के पेट में लोहे की चीजें होने का पता चला।
 
उन्होंने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त इस युवक को लोहा निगलने की लत लग गई थी तथा वह बचपन से चोरी छिपे लोहे की चीजें खा रहा था। इसकी भनक परिजनों को भी नहीं थी। हालांकि पीड़ित अब सकुशल है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उसके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए है। (भाषा) 

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख