मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Digvijay Singh tweeted the names of the chief ministerial candidates in BJP
Written By विशेष प्रतिनिधि
Last Updated : सोमवार, 19 जुलाई 2021 (13:52 IST)

दिग्विजय ने बताए मध्यप्रदेश भाजपा के दो सीएम उम्मीदवारों के नाम

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का तंज पहले अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष करें तय

दिग्विजय ने बताए मध्यप्रदेश भाजपा के दो सीएम उम्मीदवारों के नाम - Digvijay Singh tweeted the names of the chief ministerial candidates in BJP
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार अपने ट्वीट के जरिए भाजपा पर निशाना साधते रहते है। इस बीच दिग्विजय सिंह के एक ट्वीट से मध्यप्रदेश का सियासी पारा अचानक से चढ़ गया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि “अब मध्यप्रदेश भाजपा में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए है। मोदी जी के उम्मीदवार प्रह्लाद पटेल और संघ के उम्मीदवार बीडी शर्मा। बाकी उम्मीदवारों के प्रति मेरी सहानुभूति है। 

इससे पहले रविवार को दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर दावा किया था कि भाजपा अपने मुख्यमंत्रियों को बदल रही है और मध्यप्रदेश भाजपा में अपने आप को योग्य समझने वाले नेताओं की उम्मीदें बढ़ गई है। 
 
वहीं दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि “दिग्विजय सिंह जी आजकल भाजपा की कुछ ज्यादा ही चिंता कर रहे हैं जबकि उन्हें कांग्रेस की चिंता करने की जरूरत है। कांग्रेस अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं तय कर पा रही है। कार्यकारी अध्यक्ष से काम चलाना पड़ रहा है। इसकी फिक्र करने के बजाय दिग्विजय मप्र में भाजपा के मुख्यमंत्री को लेकर परेशान है। मैं जानता हूं कि वे किसके कहने पर सोशल मीडिया पर  कैंपेन चला रहे हैं।
ये भी पढ़ें
कोरोना वैक्सीनेशन के बाद अब बूस्टर शॉट देने की तैयारी में चीन