biodatamaker
✕

किसने लगाए दिग्विजय सिंह के खिलाफ गद्दार वाले पोस्टर

Updated: सोमवार, 14 अप्रैल 2025 (18:27 IST)
Digvijay Singh News : कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने सोमवार को दावा किया कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम के मुद्दे को लेकर मध्यप्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर विवादास्पद पोस्टर लगाने के पीछे महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के समर्थकों का हाथ है। इंदौर और राज्य के अन्य शहरों में हाल में लगाए गए विवादास्पद पोस्टर पर छपा था-वक्फ बिल का विरोध करने वाले दिग्विजय सिंह। इन पोस्टर में सिंह को गद्दार बताया गया था। इसके खिलाफ कांग्रेस थाने में शिकायत कर चुकी है।
 
मध्यप्रदेश, सिंह का गृह राज्य है जहां वह 1993 से 2003 तक 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे थे। इंदौर और राज्य के अन्य शहरों में हाल में लगाए गए विवादास्पद पोस्टर पर छपा था-वक्फ बिल का विरोध करने वाले दिग्विजय सिंह। पोस्टर में दिग्विजय सिंह (78) की तस्वीर पर एक सील के ठप्पे का निशान भी बनाया गया था जिस पर छपा था-वतन के, धर्म के, पूर्वजों के गद्दार।
ALSO READ: UP में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह की जमीन जालसाज ने धोखाधड़ी कर बेची
यहां महू नाका चौराहा पर लगाए गए ऐसे पोस्टर के नीचे भारतीय जनता युवा मोर्चा, इंदौर महानगर छपा था। इसके खिलाफ कांग्रेस शहर के छत्रीपुरा थाने में शिकायत कर चुकी है। विवादास्पद पोस्टर को लेकर प्रतिक्रिया मांगे जाने पर सिंह ने महू में कहा, जो लोग गोडसे का समर्थन कर रहे हैं, वे मुझे गद्दार कहते हैं। असल में ये लोग गद्दार हैं।
 
उन्होंने कहा कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम, संविधान के प्रावधानों के खिलाफ है और इस कानून के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर हो चुकी है। सिंह ने कहा कि वक्फ (संशोधन) अधिनियम पर उनके रुख को लेकर उनका विरोध सिर्फ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वह महात्मा गांधी और डॉ. भीमराव आम्बेडकर के अनुयायी और भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दुश्मन हैं।
ALSO READ: Prayagraj Mahakumbh : दिग्विजय सिंह ने संगम के जल की शुद्धता पर उठाए सवाल, बोले- इस तरह रखा जा सकता था साफ
सिंह, आम्बेडकर की 134वीं जयंती पर उनकी जन्मस्थली महू पहुंचे और संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि दी। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि आम्बेडकर की विरासत को लेकर दलगत राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा,आम्बेडकर का बनाया संविधान सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इसलिए इस विषय में किसी भी पार्टी द्वारा श्रेय लिया जाना उचित नहीं है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख