kalsarpa dosh calculator
✕

कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना ने छोड़ी कांग्रेस,भाजपा में शामिल होने की अटकलें

Updated: गुरुवार, 21 मार्च 2024 (18:01 IST)
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिशन 29 के टारगेट के साथ चुनावी मैदान में उतरी भाजपा लगातार छिंदवाड़ा में कमलनाथ के करीबीयों को पार्टी में शामिल कर रही है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेहद करीबी और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। दीपक सक्सेना के जल्द बेटे के साथ भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए पार्टी अध्यक्ष जीतू पटवारी को  चिट्ठी में कहा, ''सन् 1974 से कांग्रेस का सदस्य रहा हूं। सन् 1990 से 7 बार विधानसभा चुनाव लड़ा एवं कोऑपरेटिव बैंक का अध्यक्ष रहा हूं। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी दिग्विजय सिंह के साथ 5 वर्ष तक साथ सह-सचिव पद पर रहा हूं। मुझ जैसे किसान परिवार के छोटे व्यक्ति पर स्व. राजीव गांधी, सोनिया गांधी और कमलनाथ ने विश्वास कर दायित्व दिया. जिसके लिए मैं सदैव कांग्रेस पार्टी के लिए ऋणी रहूंगा।

दीपक सक्सेना ने इस्तीफा देने का कारण बताते हुए पत्र में लिखा "वर्तमान में व्यक्तिगत परेशानियों के कारण कांग्रेस पार्टी की जबावदारी निर्वाहन नहीं कर पा रहा हूं. अतः मेरा कांग्रेस से त्याग पत्र स्वीकार करने का कष्ट करेंगे।''

कमलनाथ को भेजी चिट्टी-कमलनाथ के करीबी नेता के तौर पर गिने जाने वाले दीपक सक्सेना ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के साथ कमलनाथ के विधायक प्रतिनिधि पद से भी इस्तीफा दिया। दीपक सक्सेना ने कमलनाथ को भी चिट्ठी भेजी है. उन्होंने कहा, ''आपके द्वारा मुझ जैसे किसान पर विश्वास एवं भरोसा कर सक्रिय राजनीति में जोडने एवं परिवार का सदस्य मानने के लिये मैं सदैव आपका ऋणी एवं आभारी रहूंगा।.

आपके द्वारा मुझे राजनीति में सकिय कर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक छिंदवाडा, कांग्रेस पार्टी की ओर से मुझे विधायक उम्मीदवार बनाया गया । मध्य प्रदेश शासन में कांग्रेस सरकार के दौरान दो बार मंत्री भी बनाया गया। वर्ष 2003 के विधानसभा चुनाव में चुनाव हारने के बाद भी आपके द्वारा मुझ पर भरोसा कर पुनः विधानसभा उम्मीदवार बनाया गया।

उन्होंने कहा कि आपके द्वारा मुझे दो बार विधायक प्रतिनिधि भी बनाया गया जिसके लिये मैं सदैव आपका आभारी रहूंगा। मेरा परिवार सदैव आपका ऋणी रहेगा, वर्तमान परिस्थिति में मैं अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर सकूंगा, जिसके कारण मैं विधायक प्रतिनिधि एवं संगठन के सभी पदों से त्याग पत्र दे रहा हूं, जिसे स्वीकार करने का कष्ट करेंगे।
 
<>
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार को मिला DMK का साथ, 22 लोकसभा सांसदों के समर्थन का ऐलान

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

अगला लेख