Daily Horoscope
✕

इंदौर में सफाईकर्मी को ट्रेन के डिब्बे में दो हिस्सों में मिला महिला का शव

Updated: सोमवार, 10 जून 2024 (11:33 IST)
dead body found in train in Indore : इंदौर में एक ट्रेन के डिब्बे में सफाई के दौरान एक सफाईकर्मी को एक महिला का शव दो हिस्सों में मिला है। मामला इंदौर रेलवे स्टेशन का है। जैसे ही यह खबर सामने आई वहां हड़कंप मच गया। हालांकि शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार महिला हिंदू धर्म की हो सकती है और उसकी उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है।

शव तब मिला जब एक सफाईकर्मी को ट्रेन के अंदर सफाई कर रहा था। उसे दो अलग-अलग प्लास्टिक बैग में यह शव मिला। शव किसका है और ट्रेन में कब आया, किसने रखा या किस स्टेशन में इसे ट्रेन में रखा गया। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने रविवार को बताया कि रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। महिला का शव यात्री सीट के नीचे दो अलग-अलग बैगों में भरा हुआ दो टुकड़ों में मिला, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि ट्रेन नागदा से महू जा रही थी और महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन ऐसा लगता है कि उसकी उम्र लगभग 25 साल है और प्रथम दृष्टया यह हत्या की घटना लगती है।

घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए जीआरपी थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया, "महिला का शव दो हिस्सों में मिला, एक सिर से धड़ तक और दूसरा धड़ से घुटने तक दो अलग-अलग बैग में भरा हुआ था। शनिवार देर रात एक सफाई कर्मचारी ने इसे देखा। महिला के हाथ-पैर नहीं मिले।" पुलिस अधिकारी ने बताया, "शव दो से तीन दिन पुराना है, चेहरे को देखकर कहा जा सकता है कि महिला हिंदू है और उसकी उम्र करीब 25 साल रही होगी। जिस ट्रेन में बैग मिला है, वह नागदा से महू जाती है और शनिवार देर रात इंदौर स्टेशन पहुंची है। "इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Edited by Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

अगला लेख