ramcharitmanas

विवादों में घिरी सलमान खान की फिल्म दबंग-3, टाइटल सांग में साधु संतों के साथ डांस सीन पर विवाद

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (09:02 IST)
भोपाल। सलमान खान की नई फिल्म दबंग 3 विवादों में घिर गई है। महेश्वर में शूट हो रही फिल्म दबंग 3 के टाइटल सांग हुड़ दबंग-दबंग में साधु संन्यासियों के साथ डांस सीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
 
उज्जैन के महानिर्वाणी अखाड़े के परमहंस डॉ. अवधेशपुरी महाराज ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर फिल्म की शूटिंग रोकने, सीन को फिल्म से हटाने और हिंदू धर्म का मजाक उड़ाने के लिए दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
 
अवधेशपुरी महाराज के अनुसार हिंदू धर्म में साधु संतों का सम्मान भगवान के स्वरूप में है। हिंदू गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर की आस्था के साथ साधु सन्यासियों को सम्मान प्रदान करते हैं लेकिन फिल्म में साधु संतों के वेश में डांस करने से करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।
 
उन्होंने कहा कि संत वेश का उपहास उड़ाया गया है, इसलिए फिल्म के डायरेक्टर प्रभुदेवा और सलमान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री और महेश्वर के स्थानीय प्रशासन को पत्र लिखा है।
 
फिल्म के गाने पर आपत्ति उठाते हुए अवधेशपुरी कहते हैं कि साधु संतों के वेश के इस प्रकार के अपमान की संत समाज एवं हिंदू समाज घोर निंदा करता है। अवधेशपुरी महाराज कहते हैं कि अगर उनके पत्र पर कार्रवाई नहीं की गई तो वो कोर्ट का रुख करेंगे।  
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

इस्लामाबाद के सबसे बड़े अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की दर्दनाक मौत

UP में MBBS इंटर्न को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा स्टाइपेंड

तेलंगाना में भीषण हादसा, ट्रक से टकराई बस, 6 की मौत और 20 घायल

गुजरात में यात्रियों के लिए खुशखबरी, ST निगम चलाएगा 6,500 बसें, 101 नई बसों को हरी झंडी, बहनों और बच्चों के लिए मुफ्त यात्रा

दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर अस्थाई रोक, ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला

अगला लेख