Hanuman Chalisa
✕

सतना में बैठक व्यवस्था को लेकर भाजपा नेताओं में तकरार, वीडियो हुआ वायरल

Updated: बुधवार, 1 अगस्त 2018 (11:54 IST)
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में जिला योजना समिति की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कई नेता आपस में भिड़ गए। मंगलवार को हुई इस बैठक में बैठने की व्यवस्था को लेकर हुई इस तनातनी से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, आरक्षित सीट पर नेमप्लेट ना लगे होने पर पहले महापौर ममता पांडे प्रशासन पर नाराज हुईं, उसके कुछ देर बाद मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी भी किसी बात को लेकर भड़क गए। वे बैठक छोड़कर बाहर जाने लगे तो वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें किसी तरह मनाया।

इसके बाद भी आगे की कार्यवाही शुरू होने पर हंगामा फिर शुरू हो गया। इसी बीच भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी व शंकरलाल तिवारी किसी बात को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह से उलझ गए।
हंगामा बढ़ते देख जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने हस्तक्षेप करके किसी तरह मामला शांत कराया। बताया जा रहा है कि बैठक में शामिल होने आए लोगों के बीच बैठने की व्यवस्था को लेकर रोष था। (वार्ता)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

अगला लेख