sundarkand
✕

RBI की मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले सेंसेेक्स में भारी उछाल, रचा नया इतिहास

Updated: बुधवार, 1 अगस्त 2018 (11:45 IST)
मुंबई। रिजर्व बैंक की द्वैमासिक नीतिगत बैठक के नतीजों से पहले आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 80 अंक की बढ़त लेकर नए सर्वकालिक उच्च स्तर 37,690.23 अंक पर पहुंच गया। निफ्टी भी नए उच्चस्तर पर 11,378.95 अंक पर पहुंच गया।
 
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 83.65 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त लेकर 37,690.23 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स लगातार पिछले सात कारोबारी दिवसों में 1,110.21 अंक मजबूत हुआ है।
 
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22.45 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,378.95 अंक पर रहा।
 
तेल एवं गैस, एफएमसीजी, पीएसयू, धातु और बैंकिंग समूहों की अगुआई में सारे समूह 0.95 प्रतिशत तक की तेजी में रहे।
 
ब्रोकरों ने कहा कि मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजों की घोषणा से पहले निवेशकों ने अपनी बोलियां बढ़ाई तथा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भी लिवाली में दिलचस्पी दिखाई।
 
बड़ी कंपनियों में बजाज ऑटो, वेदांता, टीसीएस, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोल इंडिया, एक्सिस बैंक और यस बैंक के शेयर 1.64 प्रतिशत तक चढ़े। टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, इंफोसिस और एचडीएफसी नुकसान में रहीं।
 
इस बीच पिछले दिवस के कारोबार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 572.21 करोड़ रुपए की शुद्ध लिवाली की जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 290.87 करोड़ रुपए के शुद्ध बिकवाल रहे।
 
वॉल स्ट्रीट में मंगलवार को आई तेजी के बाद एशियाई बाजार आज शुरुआती कारोबार में तेजी में रहे। जापान का निक्की 0.54 प्रतिशत, हांग कांग का हैंग सेंग 0.35 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.21 प्रतिशत की बढ़त में रहे। (भाषा) 

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

इजराइल में बढ़ी अरब पार्टियों की अहमियत, अब क्‍या करेंगे बेंजामिन नेतन्‍याहू और यहूदी पार्टियां, कौन होगा किंग मेकर?

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2 पैन कार्ड मामले में सजा निलंबित

'मैं राजनीति का कर्ज सूद समेत वापस करूंगा...': चुनाव जीतते ही किस पर भड़के JDU MLC नीरज कुमार?

हूती हमले के बाद सऊदी अरब में फंसे मध्य प्रदेश के यात्री, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार

'पुलिस और लाठियों से घबराने की जरूरत नहीं...': रामलीला मैदान मार्च से पहले राहुल गांधी का संदेश

अगला लेख