dharma sangrah
✕

मध्य प्रदेश में कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की संविदा अवधि 6 महीने बढ़ी,सहकारिता मंत्री ने दिए निर्देश

Updated: शनिवार, 29 फ़रवरी 2020 (18:19 IST)
मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की संविदा अवधि 6 महीने बढ़ाने के निर्देश दिए है। सहकारिता मंत्री डॉ गोविन्द सिंह ने सहकारिता आयुक्त डॉ. एमके अग्रवाल को निर्देश दिए हैं कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में पूर्व में कार्यरत संविदा कम्प्यूटर ऑपरेटर्स की संविदा अवधि 1 मार्च 2020 से 31 अगस्त 2020 तक 6 माह के लिए बढ़ाई जाए। आगामी समय में गेहूं उपार्जन के कार्य को देखते हुए इनकी संविदा अवधि अंतिम रूप से 6 माह के ‍लिए बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
 
संयुक्त आयुक्त, सहकारिता अरविंद सेंगर ने बताया कि प्रदेश की जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में लगभग 650 कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को, नियमित नियुक्तियां होने तक की अवधि के लिए संविदा पर रखा गया था। जून 2018 में सहकारी बैंकों में नियमित नियुक्तियां हो जाने के बाद इनकी सेवाएं समाप्त हो गई थीं।

इसके बाद से इन्हें विभिन्न कार्यों के लिए 6-6 माह की अवधि के लिए संविदा पर रखा जाता रहा। आवश्यकता न होने से 31 जनवरी 2020 को इनकी संविदा अवधि समाप्त कर दी गई थी। कम्प्यूटर ऑपरेटर्स अपनी संविदा अवधि बढ़ाए जाने को लेकर लगातार सरकार के गुहार लगा रहे थे जिसके बाद आज सरकार ने उकने पक्ष में बढ़ा लिया है। 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख